महंगाई के मोर्चे पर आम लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पेट्रोल डीजल की महंगाई से परेशान आम लोगों को आज सरकारी तेल कंपनियों ने बड़ी राहत दी है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 9 जुलाई को भी तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन सहित दूसरी कंपनियों ने ईंधन के दाम स्थिर रखने का फैसला किया। जिसकी वजह से आज को पेट्रोल और डीजल की कीमत स्थिर रही। इससे पहले बुधवार को पेट्रोल की कीमतों में 35 पैसे और डीजल की कीमत में 9 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी।

आपको बता दें कि हरदीप सिंह पुरी ने पेट्रोलियम मंत्री की जिम्मेदारी संभाल ली है। पुरी से पहले धर्मेंद्र प्रधान के पास इस मंत्रालय की जिम्मेदारी थी। हरदीप सिंह पुरी ने ऐसे समय में पेट्रोलियम मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली, जब देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं। तेल की कीमतों में हो रही वृद्धि के खिलाफ देशभर में विरोध हो रहा है।

Related News