विटामिन सी शरीर के लिए बेहद हेल्दी होता है। ये हमारे शरीर में कोलेजन निर्माण में मदद करता है। ये हड्डियों के विकास, रक्त वाहिकाओं के स्वास्थ्य और घाव भरने के लिए भी महत्वपूर्ण है।

यही कारण है कि विटामिन सी की कमी से कई बीमारियां हो सकती हैं, जो आगे चलकर कई परेशानियों का कारण बन सकती हैं। आज हम आपको उन्ही के बारे में बताने जा रहे हैं जो बीमारियां आपको विटामिन सी की कमी से हो सकती है।

स्कर्वी

स्कर्वी विटामिन सी की कमी से जुड़ी सबसे प्रमुख बीमारी है। इस से आपको चोट लगना, मसूड़ों से खून आना, थकान, कमजोरी, दाने निकलना आदि हो सकता है। इस से आपको थकान, चिड़चिड़ापन, भूख कम लगना और जोड़ों का दर्द आदि कई समस्याएं हो सकती है। अगर सही समय पर इसका इलाज न किया जाए तो एनीमिया, मसूड़े की सूजन, त्वचा संबंधित समस्या भी आपको हो सकती है।

हाइपरथायरायडिज्म

हाइपरथायरायडिज्म तब होता है जब थायरॉयड ग्रंथि अधिक हार्मोन स्रावित करती है। विटामिन सी आपके थायराइड स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। अगर आपमें लंबे समय से विटामिन सी की कमी है तो थायरॉयड ग्रंथियों से हार्मोन का अधिक स्राव हो सकता है, जिससे हाइपरथायरायडिज्म हो सकता है, जिससे अनजाने में वजन कम होना, घबराहट, भूख बढ़ना, महिलाओं में मासिक धर्म के पैटर्न में बदलाव, कंपकंपी और बहुत कुछ जैसे लक्षण हो सकते हैं।

खून की कमी

विटामिन सी आयरन के अवशोषण में मदद करता है, जो एनीमिया जैसी बीमारियों को रोकने के लिए महत्वपूर्ण है। इस कारण थकान, सांस लेने में तकलीफ, पीलापन, वजन कम होना, चक्कर आना आदि जैसे लक्षणों का सामना करना पड़ सकता है।

मसूड़ों से खून आना

आपके दांतो के स्वास्थ्य के लिए विटामिन सी बहुत महत्वपूर्ण है। ये आपके दांतों को तो मजबूत करता ही है साथ ही मसूड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। विटामिन सी की कमी से मसूड़ों से खून आना और मसूड़ों की बीमारी हो सकती है।

Related News