दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। ग्रहों के हिसाब से व्यक्ति का हर दिन अलग होता है। उसी के आधार पर हम आपका 13 जनवरी 2021 का राशिफल लेकर आए हैं।

मेष राशि : मित्रों का सहयोग मिल रहा है। धन लाभ के योग मेष राशि वालों की राशि में बने हुए हैं। जो आपका पैसा अटका हुआ था फंसा हुआ था वह भी आज वापस लौटने के योग आपकी राशि में बन रहे हैं। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए उत्तम समय है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। पारिवारिक माहौल बेहतर रहने वाला है। जो समस्याएं आपकी चल रही थी आर्थिक दिक्कतें जो आपको उठानी पड़ रही थी उनमें भी आज से सुधार होगा। आज देवों के देव महादेव की विशेष कृपा मेष राशि वालों पर है। आज शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाएं ऐसा करने से आप का भाग्य उदय होगा और शत्रु शांत होंगे।

वृषभ राशि: आज आपको आपके परिवार में काफी खुशी मिलेगी और परिवार के लोगों के बीच अपनापन बढ़ेगा। वे एक-दूसरे की परवाह करेंगे जिससे परिवार की नींव मजबूत होगी। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है और जो लोग किसी प्रेम संबंध में हैं। उन्हें आज आंखों पर कदम रखने पड़ेंगे वरना बात बिगड़ सकती है। यदि आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोग सरल और सीधे दिन का नेतृत्व करेंगे। पिछले दिन की अराजकता पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी। आपके छोटे भाई-बहन आपको खुश और गर्व का कारण देंगे। आपका साथी एक प्यार और देखभाल करने वाले मूड में होगा। आपके पेशेवर मोर्चे से निश्चित रूप से वित्तीय लाभ होगा। आपका काम अधिक गति से आगे बढ़ेगा। आप अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। आपको मांसपेशियों और हड्डियों के दर्द को लकेर सावधानी बरतनी चाहिए।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कोई सहपाठी आपसे अपनी बात शेयर कर मदद की उम्मीद कर सकता है और आप उसकी मदद के लिए तैयार होंगे। हालांकि सेहत के लिहाज से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। यादि इस राशी कन्याओं की शादी नहीं हो रही है, या कोई अर्चण आ रही है।
सिंह राशि: आज का दिन थोड़ा सा काम छू लेने वाला है, क्योंकि आपको सर्दी खांसी की शिकायत परेशान कर सकती है। आमदनी में काफी बढ़ोतरी हो सकती है जिससे आप खुश रहेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिल थोड़ा कमजोर रहेगा लेकिन शादीशुदा जगत के लिए आज का दिन काफी अनुकूल है। अपने विरोधियों से थोड़ा सावधान रहें और किसी से व्यर्थ में वाद विवाद ना करें क्योंकि यह आपके कार्यक्षेत्र में दिक्कतें पैदा कर सकता है।

कन्या राशि: धन लाभ के योग बने हुए हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहिए। आज वाहन चलाते समय भी सावधान रहना होगा। दांपत्य जीवन में विवाद की आशंका ही बनी हुई है।आज मित्रों के साथ बिताया गया समय अच्छा रहने वाला है और मित्रों के सहयोग से आपके रुके हुए कार्यों में भी गति आएगी। जो जातक रोजगार की तलाश कर रहे हैं नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए उत्तम समय है। इस अवधि में आप एक्सपर्ट से सलाह लेकर लंबी अवधि का निवेश कर सकते हैं। इससे आपको लाभ अच्छे रिटर्न मिलेंगे।

तुला राशि: आज का दिन ऑफिस में आप का जलवा दिखाई देगा। आपके बॉस भी आपसे प्रभावित हुए बिना नहीं रहेंगे और आप के एक कर्मी भी आप जैसा प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे। आपके काम में आपको अपने दोस्तों से मदद मिलेगी और वह आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में योगदान देंगे। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। जहां एक-दूसरे के साथ काफी वक्त बिताने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन जी रहे व्यक्तियों को थोड़ा तनाव मिल सकता है।

वृश्चिक राशिफल: वृश्चिक राशि के लोग विदेशी और शानदार चीजों का आनंद लेंगे। वे अच्छा खाना खाने या महंगी चीजें खरीदने के लिए बाहर जा सकते हैं। आपका काम पूरा हो जाएगा। आपकी कठिन परियोजनाएँ भी सफलतापूर्वक पूरी होंगी। आप कार्यस्थल में अपनी दक्षता के लिए लोकप्रियता हासिल करेंगे। आप किसी धार्मिक समारोह में जा सकते हैं। शांति और धैर्य से हर चीज के बारे में सोचें। दूसरों के द्वारा कमाए गए धन से आपको लाभ होगा।

धनु राशिफल : आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। घर-गृहस्थी का भरपूर आनंद मिलेगा। ऑफिस में अधूरे पड़े कार्य आज पूरे हो जाएंगे। जिससे आप अंदर से खुश रहेंगे। काम में सीनियर्स का पूरा-पूरा सहयोद मिलेगी। वहीं अगर बिजनेस करते हैं तो आज धन लाभ होने की संभावना है। आपको कई तरह के नए अनुभव होंगे। आज के दिन गायत्री मंत्र का पाठ करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

मकर राशि: मकर राशि वालों का आज से उत्तम समय शुरू हो गया है। आज धन लाभ के योग मकर राशि वालों की राशि में दिखाई दे रहे हैं।अगर पिछले कई दिनों से आप नया वाहन खरीदने की सोच रहे थे नया घर खरीदने की सोच रहे थे तो जान लीजिए कि आज आपकी राशि में धन लाभ और वाहन सुख के योग भी दिखाई दे रहे हैं। भौतिक सुख के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा है। अचानक यात्रा के योग भी आपकी राशि में आज बने हुए हैं। वाहन चलाते समय सचेत रहें अपने खाने-पीने की वस्तुओं में भी सावधानी बरतें आज पेट के विकार हो सकते हैं।

कुंभ राशि: कुंभ राशि के लोग अपने सभी काम आसानी और आराम से करेंगे। आपके बॉस स्पष्ट रूप से आपकी सराहना करेंगे। सभी काम और धन संबंधी तनावों का हल मिल जाएगा। मोटी रकम कमाने के लिए आपको लंबी अवधि के प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। किसी भी चीज के बारे में ज्यादा न सोचें। छात्र आज अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। घर में सुखद और प्रेम भरा वातावरण रहेगा। आप अपने जीवन से प्रसन्न महसूस करेंगे।

मीन राशि: मीन राशि वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ हो सकता है। लोगों के बीच आपके काम की तारीफ हो सकती है। वहीं आर्थिक लाभ पाने के लिए आज आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। माता-पिता आज बच्चों को कहीं बाहर घूमाने ले जा सकते हैं। आप किसी नए कार्य को लेकर योजना भी बना सकते हैं। वहीं आज वाहन चलाते समय आप थोड़ी सावधानी ज़रूर बरतें। किसी मामले पर आपको बातचीत करते समय अपनी वाणी पर संयम बरतनी चाहिए। अन्यथा बहसबाज़ी में पड़ सकते हैं। आज आप किसी चिज को लेकर काफी परेशान फिर रह सकता है।

Related News