अगर आप खजूर के साथ कुछ नई रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो आप खजूर और मूंगफली का हलवा बना सकते हैं। इसे बनाना बेहद ही आसान है और ये टेस्टी व हेल्दी भी होता है। तो चलिए जानते हैं कि इसे आपको कैसे बनाना है?

आवश्यक सामग्री
2 कप खजूर
1/2 कप चीनी
1/2 कप मावा
1 कप मूंगफली पाउडर
8 बादाम
4 काजू
6 पिस्ता
4 अखरोट
8-10 किशमिश
1/2 टीस्पून इलायची पाउडर
घी जरूरत के अनुसार

विधि
- सबसे पहले खजूर को अच्छे से साफ़ कर लें और इसके बीज निकाल लें। फिर इन्हे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- इसके बाद सभी ड्राई फ्रूट्स को आपको बारीक काट लेना है।
- अब मीडियम आंच में एक पैन में घी गर्म करें।
- घी जब गर्म हो जाए तो इसके अंदर खजूर के टुकड़े डालकर 2-3 मिनट तक भून लें।
- इसके बाद इसे चीनी और मावा मिलाकर चलाते हुए भूनते रहना है।
- जब हलवा गाढ़ा होने लग जाए तब आपको इसके अंदर मूंगफली पाउडर मिलाकर 2 मिनट तक चलाते हुए पकाना है।
- अब हलवे में ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छे से मिक्स करे और गैस बंद कर दें।
- खजूर मूंगफली का सेहतमंद हलवा तैयार है ,गर्मागर्म खाएं और खिलाएं।

Related News