लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों भारत में आपको हर जगह कौवा आसानी से देखने को मिल जाएगा, जो काले रंग का होता है। दोस्तों भारतीय धर्म में ऐसा माना जाता है कि घर के ऊपर और घर के आस-पास कौवे का दिखाई देना अपशगुन होता है, इसलिए अक्सर भारतीय लोग अपने घर के आस-पास कौवे को रुकने नहीं देते हैं। लेकिन दोस्तो दुनिया में एक ऐसा देश भी है, राष्ट्रीय पक्षी ही कौआ है। दोस्तो जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि कौआ, भूटान का राष्ट्रीय पक्षी है। बता दे की की भूटान का राष्ट्रीय पक्षी रैवेन है, जो काला कौआ ही होता है। गौरतलब है कि कौआ भूटान के सबसे शक्तिशाली देवताओं में से एक जारोग डोंगचेन का प्रतिनिधित्व करता है और भूटान शाही ताज का सबसे प्रमुख घटक है। दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि कौवे अपनी सामान्य भाषा के अलावा एक दूसरी भाषा का भी इस्तेमाल करते है। जब उन्हें किसी से खतरा महसूस होता है, तब वे इस दूसरी भाषा में आवाज लगाकर अन्य कौवों को सतर्क कर देते है। बता दे की कौआ का वैज्ञानिक नाम कोर्वस है और दुनिया में इसकी 40 प्रजातियां मिलती है। आपको जानकर हैरत होगी कि कौवा की याद्दाश्यत बहुत अच्छी होती है, कहते हैं कि यह एक बार किसी चेहरे को देख लेता है, तो कभी भूलता नहीं है।

Related News