हम सभी अपने स्वास्थ को लेकर हमेशा ही चिंतित रहते है। हर कोई चाहता है की उसकी सेहत अच्छी बनी रहे और वही फल हमारी सेहत के लिए अच्छे माने जाते है। इससे हमें अंदरूनी ताकत मिलती है।


लेकिन क्या अनार का सेवन सभी कर सकते हैं? क्या आपने कभी ऐसा सोचा है नहीं न तो आज हम आपको इसी के बारे में कुछ खास बातें बताने वाले हैं जिसको जानकर आपको भी काफी लाभ मिल सकता है। हम आपको ये बताने वाले हैं की किन व्यक्तियों को अनार का सेवन नहीं करना चाहिए।

बढ़ सकती है एलर्जी
बहुत से लोगों को एलर्जी की शिकायत होती है और ऐसे व्यक्तियों को अनार का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से उनकी ये समस्या काफी बढ़ सकती है।

लो ब्लड प्रेशर से ग्रसित व्यक्ति
बहुत से लोगों को लो बीपी की शिकायत होती है और ऐसे में हमें अनार का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि अनार की तासीर ठंडी होती है, और इसके ठंडे होने के कारण हमारे शारीर का जो ब्लड सर्कुलेशन काफी धीमा हो जाता है। जिन लोगों को लो बीपी की समस्या है उनको अनार का सेवन नहीं करना चाहिए।

इंफ्लूएंजा और खांसी से परेशान लोग
जब भी आपको कभी खांसी या जुकाम हो जाये तो भी आपको अनार का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसे में अगर आप अनार का सेवा करते हैं तो ये आपको काफी परेशान कर सकता है।

कब्ज और गैस्ट्रिक की परेशानी
कब्ज की समस्या तो आजकल एक आम बात हो गयी है और आज इससे हर कोई परेशान है। लेकिन अगर आपको कब्ज़ की शिकायत है तो आपको अनार के सेवन से बचना चाहिए।

Related News