हम आपको दुनिया की उस खूबसूरत रानी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में सबसे ज्यादा लिखा गया। इस रानी के लिए कितने राजा-महाराजाओं के बीच युद्ध हुए तथा कई शासकों ने इसके लिए अपनी जान तक दे दी। उस खूबसूरत रानी का नाम था क्लियोपैट्रा।

इस रानी के नाम पर कई वेबसाइट्स आज भी अपने ब्यूटी प्रोडक्ट्स और आर्टिकल्स बेचती हैं। कमाल की बात यह है कि करीब 2000 साल बाद भी इस रानी के बारे में चर्चा अभी जारी है।

मिस्र की रानी क्लियोपैट्रा जितनी अधिक खूबसूरत थीं, उतनी ही अधिक निडर भी थी। कुछ इतिहासकारों के अनुसार, इस रानी ने मिस्र पर 40 सालों तक राज किया। क्लियोपैट्रा का असली नाम क्लियोपैट्रा 7 था। यह रानी इतनी खूबसूरत थी कि इसे देखते और बात करते वक्त ही लोग सम्मोहित हो जाया करते थे। यह एक कूटनीतिज्ञ महिला थी तथा इस रानी को 6 भाषाएं आती थी। गणित विद्या में भी यह अच्छे-अच्छों को मात दे देती थी।

मिस्त्र की बागडोर

जब क्लियोपैट्रा 14 साल की थी, तभी उनके पिता टोलेमी की मौत हो गई। ऐसे में मिस्र की कमान क्लियोपैट्रा तथा उनके छोटे भाईयों के हाथों में आ गई। लेकिन यह महात्वाकांक्षी रानी मिस्र पर अकेले ही राज करना चाहती थी। लेकिन मिस्र की जनता किसी औरत को अपना शासक नहीं बनाना चाहती थी। ऐसे में जब उससे मिस्र की सत्ता छीन ली गई तो वह सीरिया भाग गई। लेकिन ठीक एक साल बाद वह अपने भाई की सेना का सामना करने के लिए दोबारा मिस्र पहुंची।

परमाणु बम भी श्री कृष्ण के इन 4 महान अस्त्रों के सामने कुछ नहीं है, जानिए इनके बारे में

इसके लिए उसने सीजर से मदद मांगी। क्लियौपेट्रा को देखते सीजर को उससे प्यार हो गया। सीजर की मदद से यह रानी मिस्र की गद्दी पर बैठी। क्लियौपेट्रा ने सीजर के बेटे को जन्म दिया जिसका नाम रखा गया टोलेनी सीज़र या सीज़ेरिओन।

सीजर की हत्या के बाद रोम की कमान मार्क एंटनी के हाथों में आ गई। उसने क्लियौपेट्रा को मिलने के लिए बुलवाया। कहानी के अनुसार, क्लियौपेट्रा मिस्र की रानी की तरह तैयार होकर एंटनी से​ मिलने पहुंची। इसे देखते ही मार्क एंटनी अपना दिल दे बैठा और आजीवन उसकी सत्ता की रक्षा करने का वादा किया।

एंटनी और क्लियौपेट्रा को सबक सीखाने के लिए ओक्टेवियन ने युद्ध का ऐलान कर दिया। लेकिन जैसे ही उसने यह अफवाह सुनी कि क्लियौपेट्रा ने आत्महत्या कर ली है, एंटनी ने भी अपनी ही तलवार से खुद की जान ले ली।

बेटी हर दिन भेजती थी मृत पिता को फोन पर मैसेज, 4 बाद आया रिप्लाई तो सब रह गए हैरान

ओक्टेवियन से मुलाकात के बाद क्लियौपेट्रा ने ख़ुद को अपनी दो नौकरानियों सहित एक कमरे में बंद कर लिया। कहा जाता है कि रानी क्लियौपेट्रा ने खुद को जहरीले सांप से डंसवाकर आत्महत्या कर ली। इस रानी के बारे में आज तक ना ही कोई कब्र और ना ही कोई सबूत मिले हैं।

Related News