दिवाली एक मुख्य पर्व है जिसका हिन्दू धर्म में बहुत महत्व है । इस पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती और भाई दूज पर्व के साथ इसका समापन हो जाता है। लेकिन इस बार तिथियों के जाल ने सभी लोगों को बड़ी दुविधा में डाल दिया है किस दिन कोनसा त्यौहार मनाया जाये । जिस तरह इस बार दो दिन धनतेरस पर्व मनाए जाएंगे उसी तरह छोटी दिवाली को लेकर भी संशय का माहौल बना हुआ है।

कुछ ज्योतिषाचार्य बता रहे हैं कि छोटी दिवाली 23 अक्टूबर के दिन है तो कुछ बता रहे हैं कि छोटी और बड़ी दिवाली एक ही दिन है। किस दिन पर छोटी दिवाली मनाई जाए इस पर असमंजस की स्थिति पैदा हो चुकि है। ऐसे में आइए जानते हैं किस दिन मनाई जाएगी छोटी दिवाली।


इस दिन मनाई जाएगी छोटी दिवाली
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि जो लोग आज यानि 22 अक्टूबर 2022 के दिन धनतेरस पर्व मना रहे हैं उनके छोटी दिवाली 23 अक्टूबर के दिन है। वहीं जो 23 अक्टूबर को दिवाली पर्व मनाएंगे वह सभी बड़ी दिवाली के साथ ही नरक चतुर्दशी पर्व मनाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि पंचांग के अनुसार चतुर्दशी तिथि का प्रारम्भ शाम 06:03 पर होगा और इसका अगले दिन 24 अक्टूबर को शाम 05:27 पर हो जाएगा।

काली चौदस 2022 तिथि और मुहूर्त
जो लोग 23 अक्टूबर 2022 को छोटी दिवाली मना रहे हैं उन्हें बता कि इस काली चौदस व्रत भी रखा जाएगा। इस दिन काली चौदस का पूजा मुहूर्त 23 अक्टूबर 2022 को रविवार रात 11:42 से 24 अक्टूबर 2022 प्रात: 12:33 तक रहेगा।

Related News