सेना में जाना बहुत से युवाओं का ख्वाब होता है। इसलिए हर साल कई युवा इस क्षेत्र में करियर बनाने का ख्वाब देखते हैं। लेकिन सभी को ये मौका नहीं मिल पाता है।

इसी बात को मद्देनजर रखते हुए आज हम आपको 5 ऐसे बॉलीवुड के सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सेना में अपना करियर बनाना चाहते थे लेकिन उनका ये ख्वाब पूरा नहीं हो सका।

आइए जानते हैं ऐसे ही 5 फिल्मी सितारों के बारे में।

1 - शाहरुख खान - शाहरुख खान ने शुरुआत टीवी जगत से की और उन्होंने सबसे पहले शो फौजी में काम किया जो टीवी पर प्रसारित होने वाला शो था। शाहरुख खान ने कई बार अपने इंटरव्यू में कहा है कि वह पहले सेना में भर्ती होना चाहते थे।

2 - अक्षय कुमार - अक्षय कुमार के पिता इंडियन आर्मी में थे इसलिए वे भी ईसिस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते थे। लेकिन अक्षय की किस्मत में तो कुछ और ही लिखा था। वे फिल्मी जगत के सितारे बन गए। अक्षय कुमार ने शहीदों के परिवार के मदद के लिए एक वेबसाइट शुरू की है जिसमे देश का कोई भी नागरिक शहीदों को आर्थिक मदद कर सकते हैं।

3 - सोनू सूद - अभिनेता सोनू सूद इंडियन आर्मी में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहते थे, लेकिन उनका भी सपना पूरा नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने भी ग्लैमर की दुनिया का रुख कर लिया।

4 - निमृत कौर - अभिनेत्री निमृत कौर का फैमिली बैकग्राउंड सेना से जुड़ा हुआ है, इसलिए वे भी सेना में भर्ती होने का ख्वाब देखती थी लेकिन बाद में उन्हें अहसास हुआ कि सेना में भर्ती होने के लिए वे फिजिकली पूरी तरह से वैसी नहीं है इसलिए उन्होंने अपने जीवन का उद्देश्य बदल दिया।

5 - रणविजय सिंह - टेलीविजन के पॉपुलर शो रोडीज से फेमस हुए अभिनेता रणविजय सिंह सेना में भर्ती होना चाहते थे। उन्होंने ये भी बताया कि उनकी पिछली 5 पीढ़ियों ने सेना में अपनी सेवाएं दी हैं लेकिन रोडीज में सिलेक्शन होने के बाद उन्होंने अपना मन बदल लिया।

Related News