लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों भारत अपनी कई विशेष खूबियों लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। भारत ने दुनिया को कई बेहतरीन चीजें दी है, जिस कारण पूरी दुनिया भारत की शुक्रगुजार है। दोस्तों आज पूरी दुनिया में शतरंज गेम बड़े चाव से खेला जाता है, जिसे बुद्धि का गेम भी कहा जाता है। दोस्तों आपको जानकर आश्चर्य होगा कि शतरंज का आविष्कार भारत में ही हुआ था। दोस्तो जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि शतरंज दुनिया के सबसे ज्यादा दिमागी कसरत कराने वाले खेलों में से एक है, जिसका अविष्कार भारत में हुआ था। मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि शतरंज खेलने से दिमाग की बैद्धिक क्षमता में सुधार आता है और जटिल प्रश्नों को सुलझाने की शक्ति बढ़ती है। दोस्तो आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में अंग्रेजी भाषा में छपी दूसरी किताब शतरंज के बारे में ही थी। आज पूरी दुनिया में शतरंज खेल की कई प्रतियोगिताएं भी की जाती है।

Related News