सोने-चांदी दोनों की कीमतों में भारी गिरावट आई है। एमसीएक्स पर आज सोना-चांदी दोनों लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। सोना कल की गिरावट के साथ पिछले 6 महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा 46350 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है। चांदी का दिसंबर वायदा 0.92 प्रतिशत की गिरावट के साथ आज 60600 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास है। वहीं वैश्विक बाजारों में,हाजिर सोना 0.3% की गिरावट के साथ 1,762.33 डॉलर प्रति औंस पर था।

24 Carat (24K) सोने के दाम

चेन्नई में गोल्ड रेट करीब 48120 रुपए प्रति दस ग्राम है। मुंबई में सोने का भाव लगभग 46370 रुपए प्रति 10 ग्राम है। नई दिल्ली में करीब 50190 रुपए प्रति दस ग्राम है। कोलकाता में सोने की कीमतें करीब 48910 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तरों पर हैं। बैंगलुरू में सोने का भाव करीब 47850 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।


22 Carat (22K) सोने के दाम

चेन्नई में गोल्ड रेट करीब 44110 रुपए प्रति दस ग्राम है। मुंबई में सोने का भाव लगभग 45370 रुपए प्रति 10 ग्राम है। नई दिल्ली में करीब 46010 रुपए प्रति दस ग्राम है। कोलकाता में सोने की कीमतें करीब 46210 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तरों पर हैं। बैंगलुरू में सोने का भाव करीब 43860 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।

Related News