सोने के दामों में आज सोमवार को उछाल आया है। लेकिन फिर भी येलो मेटल अपने 1 महीने के सबसे निचले स्तर पर चल रहा है। आज सोने में 0.14 फीसदी की तेजी आई और यह 46,872 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। चांदी आज कमजौर वैश्विक संकेतों के बीच 0.4% गिरकर 63,345 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंची है। इंटरनेशनल स्पॉट गोल्ड की कीमत सोमवार को 1,787.40 डॉलर प्रति औंस पर फ्लैट दिख रही थी.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय समयानुसार सुबह 10.37 पर MCX पर गोल्ड में 0.16 फीसदी की तेजी दर्ज हो रही थी और धातु 1790.78 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, चांदी 0.27 फीसदी गिर गई थी और यह 23.71 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर थी।


Good Returns वेबसाइट के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 47,070 प्रति 10 ग्राम है। अगर प्रति 10 ग्राम देखें तो 22 कैरट सोना 46,070 पर बिक रहा है।

दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 46,140 और 24 कैरेट सोने की कीमत 50,340 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 46,070 और 24 कैरेट सोना 47,070 पर चल रहा है।

कोलकाता में 22 कैरेट सोना 46,440 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 49,140 रुपए हैं। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 44,390 और 24 कैरेट 48,390 रुपए पर है. ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं।


चांदी की कीमत 63,400 रुपए प्रति किलो है। दिल्ली में चांदी 63,400 रुपए प्रति किलो बिक रही है। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी की कीमत यही है. चेन्नई में चांदी की कीमत 67,800 रुपए प्रति किलो है।

Related News