आपने अपने जान पहचान के कई लोगों को देखा होगा कि वे अन्य के मुकाबले थोड़ा ज्यादा घमंडी होते हैं। हांलाकि घमंड करना तब तक नकारात्मक विशेषता नहीं होती है, जब तक कि ये अपनी सीमा में रहें। आज हम आपको उन 5 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ईगो का लेवल बहुत ज्यादा होता है।

1- सिंह राशि


सिंह राशि के लोगों को अटेंशन हासिल करना और दिखावा करना बहुत ज्यादा पसंद होता है। इस राशि के लोगों में ईगो लेवल बहुत ज्यादा होता है। कई बार सिंह राशि वालों का घमंड इस कदर बढ़ जाता है​ कि उनसे दोस्तों और परिजनों को भी परेशानी होने लगती है।

2- वृश्चिक राशि


वृश्चिक राशि के लोग पर्सनालिटी की नकारात्मक चीजों को जल्दी स्वीकार नहीं कर पाते हैं। हांलाकि कई मौकों पर ये खुद को बहुत दयालु समझते हैं, लेकिन इसके विपरीत ये बहुत ज्यादा घमंडी होते हैं।

3- मेष राशि


मेष राशि के जातक अपनी गलतियों और कमियों को छुपाने के लिए घमंड का सहारा लेते हैं। हांलाकि इसमें कोई दो राय नहीं कि इस राशि के जातक मुश्किल हालात का सामना बहुत बहादुरी से करते हैं।

4- मकर राशि


मकर राशि के लोग भी बहुत ज्यादा घमंडी होते हैं। यदि इनके बारे में कुछ भी नकारात्मक कहा जाए तो ये बरदाश्त नहीं कर पाते हैं। इस राशि के जातक सामने वाली की तुलना में खुद को बड़ी पर्सनालिटी के तौर पर दिखावा करते हैं।

5- मिथुन राशि


मिथुन राशि के लोग खुद को स्पेशल और सबसे ज्यादा टैलेंटेड समझते हैं। इस राशि के जातकों को लगता है कि इनके सामने कोई टिक नहीं सकता है। अगर कोई इनका विरोध करता है तो उसे बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। यदि कोई इनकी बात से सहमत ना हो तो ये स्वार्थी भी बन जाते हैं।

Related News