भारत देश में कई रीती-रिवाज विद्यमान हैं, जिसमें से कई तो ऐसे विचित्र हैं जिनको सुनकर अचंभा होता हैं। ऐसी ही एक रीति हैं जो मध्य प्रदेश के एक गांव में होली के दिन की जाती हैं। पूरे भारत में जहां होली पर रंगों का त्योंहार मनाया जाता हैं, वहीं इस गांव में प्यार का त्योंहार मनाया जाता हैं। होली के दिन यहां प्यार का इजहार कर अपने मनपसंद हमसफ़र कि तलाश को पूरा किया जाता हैं।


होली के दिन यहां युवा अपने मनपसंद हमसफर की तलाश करते हैं। वे उन्हें पान खिलाकर प्रेम का इजहार करते हैं और लड़कियों को लेकर भाग जाते हैं।

बताया जा रहा है कि ये मेला निमाड़ इलाके के झाबुआ, धार, बडवानी और अलिराजपुर में होली के मौके पर भगोरिया पर्व मनाया जाता है। ये होली से एक हफ्ते पहले शुरू होता है। होली से पहले शुरू होकर मेला होली के दिन ही समाप्त हो जाता है। आदिवासी साल भर इस मेले का इंतज़ार करते हैं।

Related News