दोस्तों, आपको बता दें कि पौष्टिक तत्वों की कमी से शरीर बिल्कुल कमजोर हो जाता है। शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए सही समय पर खाने का भी बहुत महत्व है। अगर पौष्टिक भोजन भी सही समय पर नहीं किया जाए तो इसका कोई फायदा नहीं मिलता है।

आइए जानें क्या है खाना खाने का सही रूटीन।

सुबह खाली पेट

सबसे पहले सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुना पानी पिएं। चाहें तो एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू और 1 चम्मच शहद भी मिक्स कर सकते हैं, ऐसा करने से कब्ज तथा पेट से जुड़ी हर पेरशानी दूर हो जाएगी।

ब्रेकफास्ट का सही समय

सुबह उठने के एक से डेढ़ घंटे के बीच नाश्ता करना सही होता है। नाश्ते में परांठा, दही, सब्जी,फल और दूध आदि शामिल कर सकते हैं। सुबह 9 बजे तक नाश्ता कर लेना उपयुक्त समय है। लंच तक बीच में कोई फल अथवा एनर्जी ड्रिंक ले सकते हैं।

दोपहर में भोजन करने का सही समय

लंच का सही समय 1 बजे है। 2 बजे अथवा 3 बजे खाना खाने के लिए इंतजार करना बिल्कुल गलत है। लंच में 1 कटोरी सब्जी या पनीर, 2 चपाती या चावल, 1 कटोरी दाल, सलाद होना चाहिए।

शाम के स्नैक्स

शाम को 4 बजे आप अंकुरित अनाज का सलाद या फिर सूप आदि ले सकते हैं।

डिनर का सही समय

रात को 8 बजे तक डिनर कर लेना चाहिए। इससे ज्यादा देर करने पर पाचन क्रिया बुरी तरह से प्रभावित होती है। सोने से 1 घंटा पहले 1 गिलास गर्म दूध का सेवन करें। रात को खाने में हैवी फूड्स शामिल नहीं करें।

Related News