दुनिया के सबसे अमीर लोगों में सुमन बिलगेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा गेट्स ने कुछ ही समय पहले अलग होने का फैसला किया था। दोनों तलाक ले चुके हैं और अपनी जिंदगी अकेले गुजारने वाले हैं। आज हम आपको बिल गेट्स की लाइफस्टाइल के बारे में बताने जा रहे हैं। वे 66 हजार स्क्वायर फ़ीट के बंगले में रहते हैं। उनके नाश्ते से लेकर डिनर तक के उनके डेली रूटीन के बारे में जानने के लिए बहुत लोग रूचि दिखाते हैं और इसी के बारे में हम आपको बताएंगे।

चीज़ बर्गर के शौकीन हैं बिल गेट्स
बिल गेट्स का मॉर्निंग रूटीन हल्के नाश्ते से शुरू होता है और ब्रेकफास्ट में वे कोको पफ्स खाना पसंद करते हैं। लंच में उन्हें बर्गर खाना पसंद है, वही डिनर में वो हल्का खाना खाते हैं। वे कोशिश करते हैं कि उनका खाना बैलेंस्ड रहे।

एक्सरसाइज करना नहीं छोड़ते
खुद को फिट रखने के लिए बिल गेट्स कभी भी एक्सरसाइज करना नहीं छोड़ते हैं। नाश्ता करने के बाद वे ट्रेडमील पर रनिंग करते हैं इस दौरान वह अच्छी टीचिंग कंपनियों की डीवीडी लगाकर ऑनलाइन कोर्सेस की सीरीज देखते हैं।

इतने सालों में बन कर तैयार हुआ बंगला
बिल गेट्स 66,000Sqft के बंगले में रहते हैं और ये प्रशांत लॉज-शैली में बनाया गया है। यहाँ के नजारे बेहद ही खूबसूरत है। इस घर को बनने में सात साल लगे। इसे करीब 300 श्रमिकों ने मिलकर बनाया है। इसके अलावा यहाँ 100 से अधिक मिस्त्री थे। कहा जाता है कि यहां 52 मील की ऑप्टिक केबल स्थापित की गई है।

Related News