एन्ड टीवी के शो ‘भाभी जी घर पर है’ में काम करने वाला हर एक्टर घर-घर में मशहूर है। इसी शो का अंगूरी भाभी का किरदार इस शो की यूएसपी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहले इस किरदार को शिल्पा शिंदे निभाती थी लेकिन प्रोड्यूसर से अनबन के बाद उन्होंने इस शो को छोड़ दिया इसके बाद शुभांगी आत्रे ने अंगूरी भाभी का किरदार निभाना शुरू किया।

अपनी अदाकारी और लहजे से उन्होंने पुरानी अंगूरी भाभी को भुला दिया और वह दर्शकों के दिलो पर राज करने लगी। आज हम क्यूट सी भाभी अंगूरी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शुभांगी के लवलाइफ के बारें में बात करेंगे।

बहुत ही कम उम्र में कर ली थी शादी


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शुभांगी मात्र 19 साल की उम्र में ही शादी के बंधन में बंध गयी थी। उन्होंने अपने स्कूल फ्रेंड के साथ शादी रचाई। उनके पति का नाम पीयूस पुरे है। दोनों स्कूल में एक साथ पढ़ते थे। दोनों अच्छे दोस्त थे। दोनों के पिता भी आपस में काफी अच्छे दोस्त थे। जिसके बाद यह दोस्ती रिश्तेदारी में बदल गयी। यही कारण था कि शुभांगी ने मात्र 19 साल की उम्र में ही शादी रचा ली थी।

14 साल की बेटी भी है
आप यह जानकार चौंक जायेंगे कि शुभांगी की 14 साल की एक बेटी है। शुभांगी की शो में प्रजेंस को देखकर कोई अंदाजा नहीं लगा सकता है कि वह शादीशुदा होंगी और अगर होंगी भी तो उनके 14 साल भी बेटी भी होगी। लेकिन शुभांगी ने अपनी फिटनेस को इस कदर मेंटेन किया है कि कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता है कि वह 14 साल की बेटी की माँ है। वह अपनी बेटी के बहुत करीब है।

शुभांगी ने सन्न 2000 में शादी की थी शादी के दो सालों के बाद उनकी बेटी का जन्म हुआ है। जब उनकी बेटी 2 साल की हो गयी तब उन्होंने एक्टिंग करने का फैसला किया। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत सन्न 2007 में सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ से की। उनकी एक्टिंग के सफ़र में उनके पति का बहुत बड़ा हाथ रहा है। इस सफ़र में उनके पति ने उन्हें बहुत सपोर्ट किया है। जब शुभांगी बाहर शूट के लिए जाती थी तो उनके पति ही उनकी बेटी को संभाला करते थे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शुभांगी ने कत्थक में फॉर्मल ट्रेनिंग ली है। वह स्कूल के समय से ही एक्टिंग करने का शौक रखती है। शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग की प्रोफेसनल शुरुआत की। सोशल मीडिया पर वह अपने परिवार की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अपने फिटनेस को बनाये रखने के लिए वह जिम के साथ-साथ डांस भी करती रहती है। शुभांगी की तरह उनकी बेटी भी बहुत खूबसूरत है। इसकी बानगी उनके सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये लगायी जा सकती है।

Related News