हिन्दू धर्म में हर जीव में ईश्वर का वास माना गया है। लेकिन आज हम जानेंगे कि शास्त्रों के अनुसार किस जीव के घर में आना शुभ माना जाता है आइए हम आपको आज उन पांच चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें शास्त्रों के अनुसार घर में आना बहुत शुभ माना जाता है।


कछुआ: भगवान विष्णु के कच्छप अवतार से इसका संबंध है, भगवान विष्णु की पत्नी लक्ष्मी जी हैं इस कारण घर में इसका प्रवेश लक्ष्मी आगमन का संकेत माना जाता है। ये भी मान्यता है कि जहां कछुआ आता है, उस घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए कछुआ का घर में आना शुभ माना जाता है।

तोता: तोता कामदेव का वाहन है। इसका संबंध धन के देवता कुबेर से भी माना जाता है। इसलिए तोता का घर में आना शुभ माना जाता है। बुध ग्रह वैभव का प्रतीक है।

मेंढक: मान्यता है कि मेंढक के घर में आने से सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। मेंढक शुभता का प्रतीक माना जाता है। चीन में इसे समृद्धि और धन के प्रतीक चिह्न के रूप में मान्यता प्राप्त है।

काली चींटी: काली चीटियों का संबंध शनि से माना गया है, जो न्याय के देवता हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि शनि देव जिस पर प्रसन्न होते हैं उसका कल्याण कर देते हैं और जिस पर अपनी नजरें टेढ़ी कर देते हैं उसका विनाश हो जाता है।

Related News