नींबू के आपने अब तक कई फायदे सुने होंगे। ये विटामिन सी से भरपूर होता है। ये आपका वजन घटाने के साथ साथ पाचन को तो बेहतर बनाता ही है साथ ही त्वचा में भी निखार लाता है। ये आपके बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे ये आपके बालों को लाभ पहुंचाएगा।

नींबू और एलोवेरा जेल – 2 चम्मच नींबू के रस में एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। इसके बाद आपको इसे 30 मिनट तक लगा रहने देना है और फिर इसे माइल्ड शैंपू से धो लें। इसमें कई तरह के मिनरल्स होते हैं जो बालों को बढ़ाने में मदद करते हैं।

नींबू , मेंहदी और अंडा – 4 बड़े चम्मच मेंहदी पाउडर, एक अंडा, एक नींबू का रस और एक कप गर्म पानी लें। इस से आपको एक पेस्ट बना लेना है। इस मिक्सचर को आपको स्कैल्प और बालों पर लगाना है। इसे कुछ देर के लिए लगे रहने दें। अगर आप ऑयल को कंट्रोल करता है। ये मेहंदी और नींबू के रस का मिश्रण एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

नींबू, मेंहदी और ग्रीन टी – ऑर्गेनिक मेंहदी लें और इसे छानी हुई ग्रीन टी में रात भर भिगो दें। इसके मास्क को बालों में लगाने से पहले इसमें बड़े चम्मच नींबू का रस मिलाएं। कंडीशनिंग के लिए, आप एक चम्मच दही भी मिला सकते हैं। इसके बाद इसे बालों में लगाएं और 40 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद अपने बालों को माइल्ड शैम्पू से धोएं।

Related News