इंटरनेट डेस्क। आंवला में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसी कारण ये हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। आंवला चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में भी बहुत ही उपयोगी है। आज हम आपको आंवले से जुड़े एक घरेलू उपाय के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसका उपयोग कर आप अपने चेहरे का निखार बढ़ा सकते हैं।

इसके लिए आपको आंवला पल्प का उपयोग कर फेस मास्क बनाना होगा। सप्ताह में एक दिन चेहरे की अच्छी तरह से सफाई कर आंवले से बने फेस मास्क का उपयोग कर लें। ऐसा करने से आपकी त्वचा में चमक बरकरार रहेगी।

आंवले का फेस मास्क बनाने के लिए इसे टुकड़ों में काटकर पीस लें। अब इसे एक बर्तन में डालकर इसमें शहद और चुटकीभर हल्दी मिला लें। अब इस फेस मास्क को सूखने तक अपने चहरे पर लगा लें। इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें।

PC: freepik

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News