pc: tv9hindi

दुनिया भर में कई रहस्यमयी जगहें हैं जिन्हे देखने के बाद आपके मन में कई तरह के सवाल आएँगे। भारत में भी कई ऐसी जगहें हैं, जो धरती पर ही दूसरी दुनिया की तरह लगती हैं। ये अगर आप अभी तक इन जगहों पर नहीं गए हैं, तो अब समय आ गया है कि आप अपनी यात्रा की योजना बनाएँ।

मजे की बात यह है कि इन जगहों के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यही वजह है कि यहाँ भीड़भाड़ नहीं होती। अगर आपको ट्रेवलिंग करना और एक्सप्लोर करना पसंद है तो आपको इन जगहों पर जाने का प्लान बनाना चाहिए। आइए बात करते हैं ऐसी अद्भुत जगहों के बारे में, जहाँ आप अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं।

pc: Travel With Kamath

याना केव्स:

आपने अजंता या एलोरा की गुफाओं के बारे में सुना होगा। हालाँकि, कर्नाटक में भी ऐसी गुफाएँ हैं, जो याना गुफाओं के नाम से प्रसिद्ध हैं। ये गुफाएँ काले चूना पत्थर की चट्टानों से बनी हैं। यहाँ की चट्टानों की बनावट को देख कर हैरान रह जाएंगे। कुमता के जंगलों के बीच स्थित ये अविश्वसनीय चट्टानें 390 फीट ऊँची हैं।

मैग्नेटिक हिल:

लद्दाख में स्थित मैग्नेटिक हिल को दुनिया की सबसे रहस्यमयी जगहों में से एक माना जाता है। यहाँ गुरुत्वाकर्षण का कोई असर नहीं होता। यहां एक ऐसी पहाड़ी है, जहां नीचे जाती सड़क पर गाड़ियां नीचे जाने की जगह ऊपर आने लगती हैं। गुरुत्वाकर्षण को चुनौती देने वाली ऐसी घटनाओं को देखने के बाद, आप आसानी से अपनी आंखों पर भरोसा नहीं कर पाएंगे।

pc:
Navbharat Times - IndiaTimes

स्पीति घाटी:

हिमाचल प्रदेश के "ठंडे रेगिस्तान" के रूप में जाना जाने वाला स्पीति, वास्तुकला की एक अनूठी शैली प्रदान करता है। 12,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित, आपको ऐसा लगेगा कि आप स्वर्ग में हैं। स्पीति घाटी की खूबसूरती वाकई आंखों को सुकून देती है।

कच्छ का रण:

यह दुनिया का सबसे बड़ा नमक रेगिस्तान है, और यह किसी अजूबे से कम नहीं है। यहां, आपको पूरी दुनिया सफेद रंग में रंगी हुई दिखाई देगी। घूमने का सबसे अच्छा समय रण उत्सव के दौरान होता है, जहां आप खुद को इस जगह की संस्कृति में डुबो सकते हैं।


Related News