हिंदू धर्म में शनिदेव को न्यायधीश कहा गया है। जो इंसान अच्छा काम करता है, उस पर शनि देव अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखते हैं। इसके विपरीत शनिदेव बुरे कर्म करने वालों पर कुपित होते हैं। मान्यता है कि जिस व्यक्ति पर शनि की कुपित दृष्टि पड़ती है, उसके सारे काम बिगड़ जाते हैं। बार-बार परिश्रम के बावजूद भी उसे सफलता नसीब नहीं होती है। शनिदेव के कुप्रभाव से धन, सेहत, व्यापार और नौकरी से जड़ी समस्याएं आने लगती हैं।

इस स्टोरी में हम बताने जा रहे हैं कि ये पांच काम करना से बचना चाहिए ताकि शनिदेव आप पर कुपित न हों।
1- शनिवार के दिन लोहे की चीजें नहीं खरीदना चाहिए बल्कि लोहे की चीजों का दान करना चाहिए। जो शख्स शनिवार के दिन लोहे से बनी चीजें घर ले आता है, उस पर शनिदेव कुपित हो जाते हैं। बता दें कि शनि की बुरी नजर पड़ने मात्र से ही व्यक्ति कंगाल होने लगता है।

2- जो भी व्यक्ति अपने धनबल से गरीब और असहाय व्यक्ति को अपमानित करता है, उस पर शनिदेव नाराज होते हैं। ज्योति​ष शास्त्र के मुताबिक, शनिदेव गरीबों और असहायों के प्रतिनिधि हैं।
3- शनिवार के दिन तेल नहीं खरीदना चाहिए। बल्कि शनिवार के दिन शनिदेव को तेल अर्पित करना चाहिए।
4- जो इंसान अपने घर में आए ब्राह्राण और गरीब व्यक्ति को बिना कुछ दिए वापस लौटा देता है, उसकी कुंडली में शनि अशुभ प्रभाव देने लगता है।
5- किसी भी व्यक्ति दूसरों से भूलकर भी जूते-चप्पल नहीं लेना चाहिए, इससे शनि की बुरी छाया पड़ती है।

Related News