हम खूब मेहनत करते हैं और सफलता पाने के लिए दिन-रात एक कर देते हैं, बावजूद इसके न तरक्की होती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। पूजा पाठ करने के बावजूद भी हमें कोई लाभ नहीं होता। इसका कारण गुरु का प्रभाव भी हो सकता है।

गुरु की स्थिति को सुधारने के लिए आज हम आपको ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको गुरुवार के दिन अपनाने चाहिए। इस से आपको जल्द ही फायदा देखने को मिलेगा।

आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए हम आपको एक उपाय बताने जा रहे हैं। इस उपाय को गुरु पुष्य नक्षत्र में शुरू किया जाए, तो आपको फल जल्दी मिलेगा।सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठें। स्नान करें। इसके बाद गाय का कच्चा दूध ले आएं।ध्यान रखें कि दूध में पानी जरा भी न मिला हो। एक छोटे-से बर्तन की मदद से तुलसी की जड़ में धीरे-धीरे दूध चढ़ाएं। इसके बाद आपको नीचे दिए गए मंत्र का जाप भी करते रहना है। श्री तुलसै विदमहे विष्णुप्रियाये धीमहि तन्नो प्रचोदयात। हर गुरुवार ऐसा करें।इस दौरान आपको पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए।

गुरु को बलवान बनाने के उपाय

अगर आप अपने गुरु को बलवान बनाना चाहते हैं तो रोज शिव लिंग में कनेर का पीला फूल चढ़ाएं। फूल में थोड़े-से सबूत चावल रखें, जो हल्दी से रंगे हुए हों। शिवलिंग पर फूल चढ़ाते समय आपको एक मंत्र का भी जाप करना है जो हम आपको नीचे बताने जा रहे हैं। ओम ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवे नम: या फिर ओम ब्रं बृहस्पतयै नम: । इसे करने से भगवान शिव की कृपा से गुरु के अशुभ प्रभाव खत्म हो जाते हैं। मेहनत का फल मिलने लगता है।

Related News