वैसे तो देशभर में बहुत से अंधविश्वास है लेकिन पुराने समय में अपनाये जाने वाले नुस्के आज भी लोग ट्राई करते है जैसे की राई से कई परेशानियों से निजात दिला सकती है।


- अगर आपको व्यापार में घाटा हो रहा है, तो रविवार के दिन तीन पात्र लें एक में राई, दूसरें में तिल और तीसरे पात्र में साबुत धनिया लेकर कार्य स्थल पर रख दें। इससे व्यापार में वृद्धि होती है। आपके व्यापारिक संबंध अच्छे रहते हैं।

- आपके घर के किसी सदस्य को बुरी नजर लगी हुई है, राई के सात दाने और लाल मिर्च, सात साबुत नमक की डेली, लेकर उस व्यक्ति के ऊपर से 7 बार उतारें, और फिर इसे जला दें। इस से आपको बुरी नजर से छुटकारा मिलता है।


- शनिवार को रात के समय दोनों हाथों में राई लेकर किसी चौराहे पर दाएं हाथ और बाएं हाथ की ओर फेंक दें। ये काम आपको पूर्व दिशा में करना है। साथ ही सरसों के तेल का दोमुखी दीपक भी प्रज्वलित करें। आपको घर आते वक्त पीछे मुड़ कर नहीं देखना है। इस से आपको सभी तरह के कर्ज से छुटकारा मिलेगा।

Related News