आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि 1990 के दशक में महिलाओं पर किस किस तरह के प्रतिबंधन थे और उन्हें किन किन मुसीबतों का सामना करना पड़ता था। तब से अब तक हालाकिं लोगों की सोच में सुधार जरूर हुआ है लेकिन इसके लिए महिलाओं को एक लंबा सफर तय करना पड़ा है। आइए जानते हैं इस बारे में।

1 यह तस्वीर 1967 के बोस्टन शहर में होने वाले मैराथॉन रेस का है, इस मैराथॉन में कैथरीन नाम की लेडी भी शामिल होना चाहते हैं, लेकिन उस समय महिलाओं को इतनी छूट नहीं थी, ना ही महिलाओं को मैराथॉन में दौड़ने का हक़ था। कैथरीन अपने ज़िद से मैराथन में दौड़ रही थी, तो उन्हें कुछ पुरुष बाहर करने की कोशिश कर रहे थे।

2 इस फोटो में 2 लड़कियां मिनी स्कर्ट पहने बाजार में घूम रही है और बाजार के सभी लोग उन्हें कभी अजीब ढंग से देख रहे हैं। दरअसल वे उनके ऐसे कपड़े पहनने को लेकर उनका विरोध कर रहे हैं। ये फोटो 1965 ईस्वी की है, तब लड़कियों को मिनी स्कर्ट पहनने पर मनाही थी।


3 यह तस्वीर 1960 ईस्वी की है,जिसमे एक महिला ने अपने पूरे शरीर में टैटू बनवाया हुआ है। उस समय महिलाओं को शरीर पर टैटू बनवाने का हक़ नहीं था केवल पुरुष ही इस तरह टैटू बनवा सकते थे।

4 टोरंटो की गलियों में 2 महिलाएं हॉट पैंट पहने घूम रही है, यह तस्वीर 1937 की है, तब महिलाओं को पूरे शरीर को ढके हुए कपडे पहनने की हिदायत दी जाती थी और उन्हें ऐसे कपडे पहनने की आजादी नहीं थी। इसी कारण पुरुष उन्हें ऐसी नजरों से घूर रहे हैं।

5 यह तस्वीर 1918 के लंदन शहर की है, उस समय ना तो महिलाएं किसी चुनाव में प्रत्याशी के तौर पर खड़ी हो सकती थी और ना ही उन्हें वोट मांगने का हक़ था। क्योंकि 1918 का यह समय लंदन पुरुष प्रधान जगह हुआ करता था, तस्वीर में देख रहे होंगे कि महिला अपने अधिकार के लिए इस प्रकार विरोध व्यक्त कर रही है।


6 यह तस्वीर एक पेशेवर तैराक महिला की है, 1940 में महिलाएं इस तरह के टाइट कपड़े नहीं पहन सकती थी। इस महिला को स्विमिंग सूट पहनने पर जेल भी जाना पड़ा था।


7 यह तस्वीर बर्लिन की है जिसमें 2 लड़कियां साइकिल पर मिनी स्कर्ट पहनकर स्कूल जा रही है 1953 तस्वीर बयां कर रही है, कि उस समय लड़कियों को छोटे कपड़े पहने आदि पर बहुत कड़ा प्रतिबंध था। जिस कारण उन्हें बहुत सी मुसीबतों का सामना भी करना पड़ता था।

Related News