हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी मनाई जाती है। इस बार जन्माष्टमी का त्यौहार 30 अगस्त 2021 को मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के दिन लोग व्रत करते हैं और भगवान श्री कृष्ण जी की पूजा करते हैं।

अगर जन्माष्टमी के दिन व्रत किया जाए तो भगवान श्रीकृष्ण इस से खुश होते हैं और नि:संतान दंपतियों को संतान सुख प्रदान करते हैं। इस से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। अगर जन्माष्टमी के दिन कुछ उपाय किए जाए तो इससे जिंदगी की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं और इसी बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

गाय

भगवान श्री कृष्ण जी को गाय अति प्रिय है। घर में गाय रखने से धन दौलत की कभी कमी नहीं होती है। इसलिए आपको इस जन्माष्टमी को गाय घर लेकर आनी चाहिए। ऐसा करने से पैसों की तंगी से छुटकारा मिलता है। आप गाय और बछड़े की मूर्ति लेकर आ सकते हैं। इस से आपकी आर्थिक स्तिथि में भी सुधार होगा। यह उपाय संतान प्राप्ति के लिए भी बहुत ही कारगर माना जाता है।

बांसुरी

जन्माष्टमी को आपको अपने घर में बांसुरी भी रखनी चाहिए। इससे घर का वास्तु दोष दूर हो जाता है लेकिन बांसुरी कभी सीधी नहीं रखनी चाहिए। आप इसको हमेशा तिरछा लगाएं, तभी आपको लाभ प्राप्त होगा।

चंदन

इस जन्माष्टमी पर आप अपने घर चंदन जरूर लेकर आएं।चंदन भगवान कृष्ण जी को अति प्रिय है और यह बहुत ही शुभ भी माना जाता है। चंदन की खुशबू से घर का वातावरण शुद्ध होता है।

भगवान कृष्ण की कृपा पाने के लिए करें यह उपाय

कृष्ण जी को परिजात के फूल अर्पित कीजिए। इससे भगवान कृष्ण जी प्रसन्न होते हैं और आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी करेंगे। इसके अलावा अगर आप बाल गोपाल का शंख में दूध भरकर अभिषेक करते हैं और उनको मोरपंख अर्पित करते हैं तो इससे वह प्रसन्न हो जाते हैं।

Related News