भगवान श्री गणेश को सभी सुखों का स्रोत माना जाता है। उन्हें सबसे पहले पूजा जाता है और उनके पूजन से हमें सुख शांति और समृद्धि मिलती है। आर्थिक संपन्नता के लिए भगवान गणेश को पूजा जाता है। इसलिए उन्हें गदाचार और मंगलमूर्ति कहा जाता है। भगवान गणेश स्वयं रिद्धि-सिद्धि और दान दाता हैं।

#बुधवार के दिन सुबह स्नान पूजा करके गणेश जी को गिन कर पांच दूर्वा यानी हरी घास अर्पित करें। इसके अलावा उन्हें उनके प्रिय मोदक भी अर्पित करें।

#सिंदूर की लाली गणेश जी को बहुत पसंद है। इसलिए उन्हें मस्तक पर लाल सिंदूर लगाएं। मान्यता है कि गणेश जी को तिलक लगाने के बाद अपने माथे पर सिंदूर का तिलक जरूर लगाएं।

#अगर आप खुशहाली चाहते हैं तो आपको अपने साथ हमेशा हरे रंग का रुमाल भी रखना चाहिए।

# गाय को हरी घास खिलाएं।बेहतर परिणाम के लिए गणेश रुद्राक्ष पहनें।

# आपको गणेश जी को मोदक का भोग लगाना चाहिए ,गणेश जी को मोदक बहुत ही प्रिय हैं। मोदक का भोग लगाने से भगवान गणेश बहुत जल्दी खुश होते हैं और अपने भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं।

Related News