दान करने का काफी अधिक महत्व है। शास्त्रों में भी दान का काफी महत्व है। दान करने की परम्परा सदियों से चली आ रही है। हालाकिं दान करना अच्छा है लेकिन कुछ ऐसी चीजें भी हैं जो आपको सूर्यास्त के बाद दान नहीं करनी चाहिए।

ज्योतिशास्त्र के अनुसार दही से शुक्र ग्रह का संबंध होता है। शुक्र को धन, वैभव और ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है। दही का दान करने से भौतिक सुख-सुविधाओं और वैभव में कमी आती है।

सूर्यास्त होने के बाद दूध का दान नहीं करना चाहिए। दूध का संबंध भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी से माना गया है। इसके अलावा दूध का संबंध चन्द्रमा से भी माना जाता है। इस समय सुबह और शाम का मिलन होता है। ऐसे समय में इन चीजों का दान करते हैं तो आपके घर की बरकत भी चली जाती है।

दान में लहसुन, प्याज नहीं दिया जाता है। लेकिन लहसुन प्याज देना पड़े तो भी प्याज-लहसुन देने से बचना चाहिए। इन दोनों चीजों का संबंध केतु ग्रह से माना गया है।

Related News