बॉलीवुड में शाद‍ियों का सीजन चल रहा है। हाल ही में दीप‍िका पादुकोण और रणवीर स‍िंह इटली में शादी कर लौटे हैं। उसके बाद अब खबर है की 1-2 द‍िसंबर को प्र‍ियंका चोपड़ा न‍िक जोनस से शादी करने जा रही हैं। इस सबके बीच लगता है कि अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भी शादी कर सकते है क्योकि इन दोनों के बीच नजदीकिया प‍िछले कुछ द‍िनों से बढ़ गई हैं।

इन द‍िनों अभिनेत्री मलाइका और अर्जुन कपूर के अफेयर की खूब चर्चा हो रही हैं। दोनों हाल ही में एक पार्टी में काफी करीब नजर आए थे। अर्जुन कपूर 12 साल बड़ी अभि‍नेत्री मलाइका अरोड़ा से शादी से लेकर चर्चे में है।

बता दें कि बॉलीवुड की सबसे हॉट एक्‍ट्रेस मलाइका अरोड़ा खान फैशन के मामले में सबसे आगे हैं। उनकी पर्सनैलिटी पर बढ़ती उम्र का असर नहीं पड़ा है। मलाइका जो कुछ भी पहनती हैं उन आउटफिट्स में जान फूंक देती हैं। अपनी फिटनेस के साथ साथ स्‍टाइलिश अंदाज की वजह से चर्चा में रहती है।

Related News