हम सभी की अच्छी सेहत के लिए बेहद जरूरी हैं हेल्दी ब्रेकफास्ट। इसलिए आज हम आपके लिए सूजी बेसल चीला की रेसिपी लेकर आए हैं। आज हम आपको इसकी रेसिपी बताने जा रहे हैं।

आवश्यक सामग्री

सूजी - 1/2 कप
दही - 1/2 कप
बेसन - 1/2 कप
टमाटर - 1 (कटा हुआ)
प्याज - 1 (कटा हुआ)
हरी मिर्च - 1 (कटी हुई)
लहसुन - 1 छोटा चम्मच
नमक - स्वाद अनुसार
पानी - जरूरत अनुसार
लाल मिर्च पाउडर - स्वाद अनुसार
धनिया पत्ती - 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा) गार्निश करने के लिए

बनाने की वि​धि

- सबसे पहले एक बाउल में दही और पानी डालकर स्मूद पेस्ट बनाएं।
- अब इसमें सूजी, बेसन और नमक मिलाकर 20-25 मिनट के लिए अलग रख दें।
- सूजी के घोल में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, लहसुन और लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं।
- पैन में 1 छोटा चम्मच तेल गर्म करके ऊपर से एक एक करछी बैटर डालकर फैलाएं।
- चीला को दोनों तरफ से सेंक लें।
- लीजिए आपका सूजी बेसन चीला बनकर तैयार है।

Related News