यह बात आपको जानकारी के लिए बता दें कि शारीरिक संबंध बनाने के दौरान शरीर के कई हार्मोन्‍स और केमिकल बाहर निकल जाते हैं, जिससे बॉडी को बहुत आराम मिलता है। यह सच है कि महिलाओं की तुलना में मर्द शारीरिक संबंध बनाने के बाद तुरंत सो जाते हैं। हांलाकि शारीरिक संबंध बनाने के बाद महिलाएं भी नींद जैसा महसूस करती हैं। आइए जानें कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद अधिकांश मर्द जल्दी क्यों सो जाते है?

रिसर्च में यह बात सामने आई है कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद शरीर से ऑक्सिटोसिन और प्रोलेक्टिन हार्मोन का स्राव होता है, इस वजह से पुरुषों को अधिक नींद आती है। बता दें कि शारीरिक संबंध बनाने के दौरान ये हार्मोन महिलाओं की तुलना में मर्दों के शरीर में ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं, इस वजह से नींद आने लगती है।

संभोग के दौरान महिलाओं के शरीर में हार्मोन्स तेजी से बदलते हैं, जिसके चलते उन्हें भी सुस्ती महसूस होती है। शोध में यह बात सामने आई है कि संभोग के दौरान ऊर्जा की खपत बहुत ज्यादा होती है, इसलिए नींद आने जैसी समस्या उत्पन्न होती है। अधिक मात्रा में कैलोरी खर्च होने के चलते शरीर में थकान का अनुभव होने लगता है, ऐसे में लोग सोना ज्यादा पसंद करते हैं।

एक सर्वे यह भी है कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद पुरूषों के मूड में बदलाव आने के चलते नींद आने लगती है। इसीलिए संभोग के बाद लोग सोना पसंद करते हैं।

Related News