मानव शरीर में कई अंग होते हैं और प्रत्येकअंग के अपने अलग काम और ऑपरेशंस होते हैं। आज हम आपको मनुष्य की आँखों से जुड़े कुछ ऐसे तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में आप भी नहीं जानते होंगे। आइये जानते हैं इन तथ्यों के बारे में।

हिन्दू धर्म से जुड़े ऐसे 4 तर्कसंगत रहस्य जो विज्ञान की समझ से भी हैं परे

1.आपको यह जानकारी नहीं होगी लेकिन रोने से हमारी आँखे कई तरह के इन्फेक्शन्स से बची रह सकती है। रोने से इंफेक्शन वाले जीवाणु बाहर आ जाते हैं और आंसू आँखों में एक प्रतिरक्षी के रूप में रहकर आँखों को कई तरह के संक्रमण से बचाता है।

2 एक शोध के अनुसार मनुष्य 1 साल में लगभग 42 लाख बार अपनी आँखों की पलकों को झपकाता है। यानि की 1 मिनट में सामान्य हम 15 से 20 बार अपनी पलकों को झपकाते हैं।

3.हमारी आँखों की मांसपेशियाँ हमारे शरीर की सबसे तेजी से प्रतिक्रिया देने वाली मांसपेशियों में से एक है। आपको जान कर आश्चर्य होगा कि मांसपेशियों की प्रतिक्रिया देने की गति1 सेकंड के 100 वें भाग जितनी है। इसलिए जब भी कुछ ऐसा होता है तो हमारी आँख तुरंत ही बंद हो जाती है।

इंसानी दिमाग से जुड़े ये डरावने तथ्य जान कर आपको होगी हैरानी

4.वास्तव में हमारी आंखें सिर्फ 3 रंग को ही देखने में सक्षम हैं। बता दें कि रेटिना पर 3 तरह के एंगल बनते हैं जिन से लाल, नीला और हरा रंग देखा जा सकता है। ये तीनो रंग मिलकर लाखों और करोड़ों नए रंग बनाते हैं।

5.दुनिया में हरे रंग की आँखों वाले लगभग 2% लोग ही होते हैं।

6. नए जन्में बच्चे जब रोते हैं तो उनकी आँखों से आंसू नहीं निकलते हैं। उनके 3-4 सप्ताह के हो जाने के बाद उनकी आँखों से आंसू निकलना शुरू होते हैं।

7. जिस तरह मोबाइल कैमरा और बाकी कैमरा के रिजॉल्यूशन mp (megapixels/मेगापिक्सेल्स) में होते हैं उसी तरह मनुष्य की आँखों का भी रिजॉल्यूशन होता है। मोबाइल कैमरा का रिजॉल्यूशन ज्यादा से ज्यादा 20-22 मेगापिक्सल होता है लेकिन मनुष्य की आँखे करीब 576 mp के होतें हैं।

Related News