गर्मियों में हम सभी बाहर निकलने से पहले चेहरे पर सनस्क्रीन जरूर लगाते हैं। ये सूरज की हानिकारक किरणों से हमारी त्वचा की रक्षा करती है। आपको बाजार में कई सनस्क्रीन मिल जाएगी लेकिन ये सभी केमिकल्स से बनी होती है जो धीरे धीरे आपकी त्वचा को नुकसान पहुचाना शुरू कर देती है। सनस्क्रीन की जगह आपको नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए।

नारियल तेल
नारियल तेल त्वचा के लिए बेहद ही अच्छा होता है। ये आपको सूरज की हानिकारक किरणों से भी बचाता है। ये 20 प्रतिशत तक सूरज की किरणों को बचाने का काम करता है। ये त्वचा से दाग धब्बे भी हटाता है।


तिल का तेल
तिल का तेल सूरज की किरणों से बचाने में मदद करता है। ये 30 प्रतिशत तक अल्ट्रावॉइलेट रेज को रोक सकता है। इसमें विटामिन ई भरपूर मात्रा में होता है जो स्किन के लिए बेहद ही फायदेमंद है। ये त्वचा से दाग धब्बे हटाता है।

एलोवेरा
एलोवेरा का इस्तेमाल सनबर्न, रेडनेस, इंफ्लामेशन आदि को दूर करने में आप कर सकते हैं। इस से एजिंग और दाग धब्बे की समस्या भी दूर होती है। आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल सीधा पत्ते से निकालकर कर सकते हैं।

शिया बटर
शिया बटर में एसपीएफ लेवल बहुत कम होता है। ये विटामिन ए, ई और एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो आपकी त्वचा को डेमेज होने से बचाता है। शिया बटर की मोटी लेयर फेस पर लगाने से आप सूरज की हानिकारक किरणों से बच सकते हैं।

बादाम और जैतून का तेल
इन दोनों तेलों को मिक्स कर के आप इन्हे फेस पर लगा सकते हैं। इनमे विटामिन ई की भरपूर मात्रा होती है। इन्हे आपको रोजाना अपने चेहरे पर लगाना चाहिए।

Related News