शुक्रवार के दिन संतोषी माता की पूजा अनिवार्य है। इस दिन व्रत करना भी काफी लाभदायक होता है। ये व्रत शुक्र की आराधना के लिए किया जाता है इसके अलावा ये संतोषी माता के लिए भी होता है। परिवार में बेटे की तमन्ना , मन और सद्भाव की शांति सुनिश्चित करने के लिए भी किया जाता है। संतोषी मां पार्वती या दुर्गा का एक अन्य रूप है। इस दिन सफेद कपडे खाने जाते हैं और सफेद खाना खाया जाता है जैसे खीर। खट्टे व्यंजनों का इस व्रत में ख़ास परहेज किया जाता है। तो आइये जानते है इस व्रत का महत्व के बारे मे.....

1. शुक्रवार का व्रत विवाह, धन, बच्चे और भौतिकवादी सुख प्राप्त करने के लिए किया जाता है। किसी भी महीने के शुक्ल पक्ष के पहले शुक्रवार को शुरू किया जाता है।

2. अगर 16 शुक्रवार के व्रत किए जाएं तो सारी इच्छाएं पूरी हो जाती है।

3. अगर कोई इस बात को सच्चे मन से करता है तो सारे सकंट और सारी विपतियाँ दूर हो जाती है।

4. घर मे चल रहे कलेशो को भी इस व्रत के द्वारा शांति का वातावरण बनाया जा सकता है।

5. इस दिन खट्टी चीज़ो का सेवन नहीं करना चाहिए वरना किये गए ये सब व्रत व्यर्थ हो जायेंगे।

6. सच्चे मन से की गयी पूजा से माँगा गयी मन्नत भी पूरी होती है।

Related News