भारतीय शादियों में मंगलसूत्र को सुहाग की निशानी माना जाता है इसीलिए भारतीय शादीशुदा महिला की ज्वैलरी में मंगलसूत्र खास अहमियत रखता है। वैसे तो शादी के वक़्त होने वाला पति अपने पत्नी को मंगल सूत्र पहनाते है। लेकिन अभी मंगलसूत्र पहनने का ट्रेंड बी-टाऊन दीवाज में भी खूब देखने को मिल रहा है अगर आप दीवाज की तरह ट्रेंडी मंगलसूत्र का डिजाइन खोज रही हैं तो हम आपको बॉलीवुड दीवाज के मंगलसूत्र की डिजाइन के साथ साथ कीमत भी बताते हैं।

प्रियंका चोपड़ा: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं। लेकिन मंगलसूत्र की भी खूब चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि प्रियंका के इस पेंडेंट वाले मंगलसूत्र की कीमत करोड़ों में है।

दीपिका पादुकोण: दीपिका पादुकोण का मंगलसूत्र मुंबई के अंधेरी एक ज्वेलरी शॉप से खरीदा गया है। इस मंगलसूत्र में सॉलिटेयर हीरा जड़ा है जिसकी कीमत तकरीबन 20 लाख रुपए है।

सोनम कपूर: सोनम का राशि के हिसाब से बना है। जिसकी कीमत 55 हजार रुपए बताई जा रही हैं। आपको बता दें कि सोनम का यह मंगलसूत्र काजल फबियानी ने डिजाइन किया है।

Related News