चमगादड़ आकाश में उड़ने वाला एक स्तनधारी प्राणी है जो कि पूरी तरह से निशाचर होते हैं और पेड़ों की डाली या अंधेरी गुफाओं में उल्टा लटके रहते हैं। चमगादड़ अक्सर पेड़ पर उलटे लटकते हैं। यह सब जानते है लेकिन ये कोई नहीं जानता कि ये पेड़ पर उल्टा क्यों लटकते हैं इसका कारण जानकर आप हैरान रह जायेंगे।

चमगादड़ उलटे लटकते हैं क्यों कि उल्टे लटके रहने से वे बड़ी आसानी से उड़ान भर सकते हैं। वहीँ इनके पंख उड़ने में इनका ज्यादा साथ नहीं देते है। यही कारण है कि ये दूसरे पक्षी की तरह ज़मीन से उड़ान नहीं भर सकते है।

इनके पीछे के पैर छोटे भी होते हैं और अविकसित भी जिसके कारण ये दौड़ने में गति नहीं पकड़ पाता है। ये अँधेरी गुफा में दिनभर आराम करते हैं और रात में अपने खाने की तलाश में निकलते हैं।

Related News