दिन पर दिन महगाई तो बढ़ती जा रही है, लेकिन हम आपको एक ऐसे ही अनोखे कीड़े के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कीमत आपको भी हैरानी में डाल देगी। हम जिस कीड़े के बारे में बताने जा रहे हैं उसका नाम हैं हिमालयन वियाग्रा जो कि बाजार में करीब 20 लाख रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिकता है।

वहीँ आपको यह भी बता दें कि इस कीड़े की सबसे ज्यादा जरूरत चीन को ही पड़ती है। आप जानते ही होंगे बीते दिनों ही भारत के साथ सीमा विवाद के चलते चीन से अब कुछ भी लाना और उसे कुछ भी भेजना बंद हो चुका है। इसी कारण इस कीड़े का व्यवसाय भी चौपट हो गया है।

भारतीय हिमालयी क्षेत्र में इसे कीड़ाजड़ी और यारशागुंबा कहते हैं। बीते 15 सालों में हिमालयन वियाग्रा की उपलब्धता में 30 प्रतिशत की कमी के बारे में बताया गया है। इसके सेवन से शारीरिक दुर्बलता, यौन इच्छाशक्ति की कमी, कैंसर आदि बीमारियों को ठीक किया जाता है लेकिन अब इसका कारोबार बंद करने तक की समस्या आ चुकी है। वैसे जो भी हो इस कीड़े को सबसे महंगे कीड़े की लिस्ट में शामिल किया गया है।

Related News