दूध एक ऐसा पेय पदार्थ हैं। दूध का इस्तेमाल हम सभी करते हैं और इस से हमारे शरीर को मजबूती मिलती हैं। दूध हमारे शरीर की हड्डियों के लिए भी बेहद लाभदायक है।

लेकिन कई लोग अपने फायदे के लिए लोग दूध में मिलावट करते हैं और लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करते हैं। मिलावटी दूध जहर के समान हैं जो बच्चों के विकास को रोक देता हैं। ऐसे में आज हम आपको ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिस से आप असली और नकली दूध की पहचान कर सकते हैं।

- दूध में पानी काफी मिलाया जाता है। ऐसे में लकड़ी पर दूध की कुछ बूंदें डालें। अगर दूध शुद्ध होगा तो वह सफेद रंग की लकीर छोड़ते हुए धीरे-धीरे बहेगा। नकली दूध कोई निशान नहीं छोड़ेगा।

- दूध में डिटर्जेंट या सोडा पाउडर मिला होगा तो उसमे जरूरत से ज्यादा झाग बनेंगे और वो बुलबुले भी छोड़ेगा।

- दूध को गाढ़ा करने के लिए इसमें यूरिया मिलाया जाता है। इसे चेक करने के लिए आपको 1 चम्मच दूध को टेस्ट ट्यूब में भरना है। अब उसमें 1/2 चम्मच अरहर का पाउडर या सोयाबीन मिलाएं। 5 मिनट के बाद इसमें लाल लिटमस रखें। अगर पेपर का रंग लाल से नीला हो गया तो समझ जाए कि दूध मिलावटी है।


- दूध के स्वाद से भी इसकी शुद्धता की पहचान की जा सकती है। वैसे तो ये पीने में मीठा होता है। मगर आपको इसका टेस्ट कड़वा लगे तो समझ जाए कि यह नकली है।

Related News