दोस्तों, यह बात सभी जानते हैं कि रोज सुबह स्नान करना अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है। लेकिन सुबह जल्दी स्नान करके आप अलग-अलग पुण्य लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। स्कंद पुराण में श्लोक है- गुणा दश स्नान परस्य साधो रूपञ्च तेजश्च बलं च शौचम्। आयुष्यमारोग्यमलोलुपत्वं दु:स्वप्रनाशश्च यशश्च मेधा:।।

इस प्रकार स्कंद पुराण के उपरोक्त श्लोक में सुबह जल्दी नहाने से मिलने जो 10 पुण्य लाभ बताए गए हैं, वह इस प्रकार है।

1 - सुबह जल्दी स्नान करने से सबसे पहला लाभ यह मिलता है कि ऐसे लोग हमेशा सुंदर और जवान नजर आते हैं।

2 - सुबह जल्दी स्नान करने वालों के तेज में बढ़ोतरी होती है तथा त्वचा का आकर्षण बढ़ता है।

3 - सुबह जल्दी स्नान करने से शरीर शक्तिशाली बनता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है।

4 - सुबह जल्दी जगने और नहाने से वैचारिक पवित्रता बढ़ती है। गलत विचार नष्ट होते हैं।

5 - जो लोग देर सुबह तक सोते रहते हैं, उन्हें बुरे सपनों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ब्रह्म मुहूर्त में बिस्तर छोड़ देने तथा जल्दी स्नान कर लेने से अशुद्ध विचारों तथा बुरे सपनों से मुक्ति मिलती है।

6- सुबह जल्दी जगने से मानसिक शक्ति तथा बुद्धि का विकास होता है। सही निर्णय लेने की क्षमता भी बढ़ती है।

7- सुबह जल्दी नहाने से पूरे दिन आलस्य से मुक्ति मिलती है।

8- सुबह उठकर जल्दी स्नान करने से दिनभर शरीर में ऊर्जा बनी रहती है, जिसे हम श्रेष्ठ काम कर पाते हैं।

9- सुबह जल्दी उठने तथा स्नान करने से इंसान की आयु बढ़ती है।

10- शास्त्रों के मुताबिक, सुबह उठकर जल्दी स्नान करने वाले व्यक्ति को परिवार तथा समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।

धर्म तथा ज्योतिष से जुड़ी सटीक खबरों के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें, यह खबर आपको कैसी लगी कमेंट करके हमें बताएं।

Related News