हिन्दू मान्यताओं के अनुसार किसी भी शुभ कार्य से पहले या पूजा पाठ के दौरान पान के पत्ते के जरिए भगवान का नमन किया जाता है। स्कंद पुराण के मुताबिक देवताओं द्वारा समुद्र मंथन के समय पान के पत्ते का प्रयोग किया गया था। यही वजह है कि पूजा में पान के पत्ते के इस्तेमाल का विशेष महत्व है। पूजा के लिए पान के पत्ते का इस्तेमाल बहुत शुभ माना जाता है। किसी भी शुभ काम से पहले या पूजा पाठ के दौरान पान के पत्ते का प्रयोग किया जाता है। आज हम आपको पान के ऐसे कुछ उपाय बताएंगे जिन्हें आजमाकर जीवन में धन, सुख, समृद्धि, सफलता, उन्नति और शांति प्राप्त कर सकते हैं।

मंगलवार या शनिवार के दिन हनुमानजी को अच्छे से बनाया गया बीड़ा अर्पित किया जाए तो सभी तरह की मनोकामना पूर्ण होती है। बीड़ा अर्पित करने का अर्थ है कि अब से हनुमानजी आपका बीड़ा उठाएंगे।

सिर्फ पूजा ही नहीं घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए पान के पांच पत्तो को एक धागे में बाँध कर सूखने के लिए रख दे,जब ये पत्ते सुख जाये तो इसे अपने घर के मुख्य द्वार पर लटका दे।

अगर आपको किसी कार्य में सफलता ना मिल रही हो और हर बार काम होते होते रह जाता हो तो, जब भी घर से निकले तो अपनी जेब में पान का एक पत्ता डालकर ही निकले। ऐसा करने से आपके कार्य में आने वाली रूकावट दूर हो जाएगी।

Related News