एक ब्राइड के जीवन में मेहंदी का काफी महत्व होता है। लड़की भी अपना मेहंदी डिजाइन चुनने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। ब्राइडल मेहंदी में क्लासिक और टाइमलेस मेहंदी शामिल होते हैं। काम्प्लेक्स पैटर्न से बने इन डिजाइन्स में जोमेट्रिक स्ट्रक्चर, पत्तियां, फूल आदि शामिल होते हैं जिन्हे मोडिफाई किया जाता है। मेहंदी डिजाइन से पूरे हाथ को कवर किया जाता है। आज हम आपके लिए ऐसे ही मेहंदी डिजाइन लेकर आए हैं।

हाथों में एक दूसरे की फोटो बनवाना आज के समय में काफी प्रचलित है। कई दुल्हनें हाथ में अपने दूल्हे की फोटो बनवाती है। ये दिखने में बेहद आकर्षक लगते हैं।

मिक्स एंड मैच पैटर्न का इस्तेमाल करते हुए मेहंदी को पूरे हाथ में लगाया जाता है। जिस से ब्राइड के हाथ वाकई में काफी खूबसूरत नजर आते हैं।

आप चेक पैटर्न का इस्तेमाल करते हुए भी मेहंदी बना सकते हैं। ये भी बेहद खुबसुरत लगता है। चेक पैटर्न के साथ आप इसके साथ जाते हुए किसी डिजाइन को चुन सकते हैं।

इस खूबसूरत डिजाइन के बारे में आपका क्या कहना है? आप भी इस डिजाइन को चुन सकती है। इस से आपको एकदम अलग लुक मिलेगा।

आप चाहें तो अरेबिक मेहंदी को भी चुन सकती हैं। अरेबिक मेहंदी भरवा मेहंदी से अलग होती है और जल्दी बन जाती है। इसलिए ये भी आपके लिए एक सही ऑप्शन है।

आप हाथों में घुमावदार मेहंदी लगाते हुए सेम पैटर्न से आगे और पीछे दोनों ओर हाथों को कवर कर सकते हैं। ये मेहंदी डिजाइन भी वाकई आकर्षक है।

पूरे हाथों को चेक पैटर्न से कवर करना भी एक अच्छा विकल्प है। आप भी इस डिजाइन को जरूर ट्राई करें।

Related News