हिंदू धर्म में पूजा पथ को एक विशेष स्थान दिया गया है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार हिंदू धर्म में सुबह और शाम को पूजा का सुबह समय बताया गया है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार कोई भी शुभ कार्य करने से पहले उस जगह को पवित्र करने के लिए गाय के गोबर से लीपा जाता है। कभी आपने सोचा है ऐसा क्यों करते है। क्योंकि ऎसा माना जाता है कि गाय में 33 करोड देवताओं का वास होता है।

शास्त्रों के अनुसार गाय के गोबर में लक्ष्मी का निवास माना गया है। इसलिए जब भी कोई पूजन या हवन जैसा कोई धार्मिक कार्य किया जाता है तो उस जगह को गाय के गोबर से लीपा जाता है और उसे शुद्ध किया जाता है।

पुराने जमाने में भोजन गोबर के उपले से बनता था, क्योकि गोबर का धुआं आपके आस-पास के वातावरण को भी शुद्ध रखता है। इसके धुएं से घर की सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है। इसलिए गोबर को बहुत पवित्र माना जाता है।

Related News