लाइफस्टाइल डेस्क। राई में कई पोषक तत्वो की भरमार होती है, जिसके कारण राई का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। आमतौर पर दिखने में यह सरसों की तरह ही होती है, लेकिन यह सरसों से अलग होती है। आज हम आपको राई के सेवन से होने वाले कमाल के लिए फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे।

1.दोस्तों बाल झड़ने, बालों में फुंसी, बालों में जू और खुजली की समस्या होने पर राई का काढ़ा बनाकर उससे सिर धोने से ये सभी समस्याएं जड़ से समाप्त हो जाती है।

2.दोस्तो आंखों की पलकों पर फुन्सी होने पर राई के दाने के चूर्ण में घी मिलाकर पलकों पर लगाने से फुंसी की समस्या ठीक हो जाती है।

3.आयुर्वेद के अनुसार दांत दर्द की समस्या होने पर राई को पीसकर गुनगुने जल में मिलाकर कुल्ला करने से दांत दर्द ठीक होता है और राई के तेल में सेंधा नमक मिलाकर दांतों पर मलने से मसूड़ों से सम्बन्धित परेशानियां भी दूर हो जाती है।

4.जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या होने पर राई के लेप में कपूर मिलाकर प्रभावित स्थान पर मालिश करने से बहुत लाभ होता है।

Related News