कार खरीदना चाहते हैं आप खरीदें, लेकिन खरीदते समय आपको एक बात का ख्याल जरूर रखना चाहिए। आपकी सवारी आपका साथ लंबे समय तक दे और आपके लिए लकी भी रहे, इसके लिए ज्योतिष कुछ बातें बताई गई हैं। यदि आप कोई भी वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो शुभ-मुहूर्त के साथ साथ राशि के अनुसार भी वाहनों के रंगों का विशेष ज्योतिषीय महत्व होता है। आइए जानें अपनी राशि के अनुसार किस रंग का वाहन खरीदें।

मेष राशि: मेष राशि के जातकों को नीला या उससे मिलते-जुलते रंग के वाहन शुभ होते हैं। वहीं काले और भूरे रंग का वाहन नहीं लेना चाहिए।

वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए सफेद और क्रीम कलर के वाहन शुभ माने जाते हैं। वहीं पीले और गुलाबी रंग के वाहनों को खरीदने से बचना चाहिए।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए हरा या क्रीम कलर का वाहन लाभदायक माना गया है।

कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए काला, पीला और लाल रंग के वाहन शुभ माने गए हैं।

सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों के लिए ग्रे और स्लेटी रंग के वाहन शुभ साबित होते हैं।

कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए सफेद और नीले रंग के वाहन शुभ माने गए हैं। परंतु लाल रंग के वाहन कन्या राशि वाले जातकों को नहीं लेना चाहिए।

तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए काले अथवा भूरे रंग का वाहन शुभ माना गया है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को सफेद रंग के वाहन खरीदने चाहिए। वहीं काले रंग के वाहन को खरीदने से बचें।

धनु राशि: धनु राशि के जातकों को सिल्वर और लाल रंग के वाहन विशेष फलदायी माने गए हैं। वहीं काले और नीले रंग के वाहन नहीं लेना चाहिए।

मकर राशि : मकर राशि के जातकों को सफेद, ग्रे और स्लेटी रंग के वाहन लेना चाहिए। यह रंग इन राशि वालों के लिए अच्छे माने जाते हैं।

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को सफेद, ग्रे या नीले रंग के वाहन खरीदने चाहिए।

मीन राशि : मीन राशि के जातकों को पीला, नारंगी या गोल्डन रंग का वाहन लाभकारी होता है।

Related News