शनि देवता को न्याय का देवता कहा जाता है। शनिदेव अच्छे कर्म करने वालों को सदैव अच्छा फल प्रदान करते हैं। कोई भी बुरा काम उनसे छिपा नहीं होता। हर शनिवार शनि देवता कि पूजा की जाती है। मान्यता है कि अगर पूजा सही तरीके से की जाए तो इससे शनिदेव की असीम कृपा मिलती है और ग्रहों की दशा भी सुधरती है। यहां जानिए कि हर शनिवार शनिदेव की पूजा कैसे की जाती है।

शनिदेव की पूजा में सरसो के तेल का दीया जलाएं। शनिदेव को नीले फूल अर्पित करें। काली उड़द, काले वस्‍त्र, काली सरसो का दान करें।

शनिवार के दिन घर में लोहा और लोहे से बनी चीजें, नमक, काली उड़द और तेल नहीं लाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है।

अगर आस-पास शनि मंदिर ना हो तो पीपल के पेड़ के आगे तेल का दीया जलाएं। अगर वो भी ना हो तो सरसों का तेल गरीब को दान करें।

शनि पूजा के बाद हनुमान जी की पूजा करें। उनकी मूर्ति पर सिन्दूर लगाएं और केला अर्पित करें। शनिदेव की पूजा के दौरान इस मंत्र का जाप करना ना भूले ,ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:

Related News