वैसे तो विकसित देशवासी भारत को अंधविश्वास वाले लोगों का देश कहते हैं। कारण है आधुनिक भारत में आज भी कुछ सामाजिक परंपराएं हैं, जिन्हें हमारे बुजुर्गों ने स्वीकार करने का आग्रह किया है। इन सिद्धांतों के लिए कुछ विशेष कारण हैं और कुछ अंधविश्वास हैं। लेकिन शायद यह बात आपको पता नहीं है कि भारत के अलावा कुछ विकसित देश भी हैं, जो अंधविश्वास में विश्वास करते हैं।

जी हां, हम ब्रिटेन की बात कर रहे हैं जहां रॉबिन और मगपी नामक पक्षियों को अशुभ पक्षियों के रूप में माना जाता है।आप इस खबर पर विश्वास नहीं कर सकते हैं लेकिन यह सच है ब्रिटेन के लोग अंधविश्वास में विश्वास करते हैं। वहां के लोगों के मुताबिक यदि वे जादुई पक्षी को अकेले देखा जाता है तो ये लोग खुद को बहुत अशुभ मानते हैं।

ऐसा कहा जाता है कि मैग्पी पक्षी हमेशा जोड़े में रहते हैं। जबकि जब उनमें से एक मर जाता है, तो दूसरा अकेला देखा जाता है। यहां के स्थानीय लोग मानते हैं कि यदि वे इन पक्षियों को जोड़ी में देखते हैं, तो उनका दिन बहुत अच्छा होगा, लेकिन मैग्पी को वह अकेले देखते हैं तो लोग डरते हैं। ऐसे अंधविश्वास पर वहां के लोग विश्वास करते हैं। ठीक इसी तरह से यदि ब्रिटेवासियों को रॉबिन पक्षी सुबह-सुबह दिख जाए तो वह डर जाते हैं, ऐसा माना जाता है कि रॉबिन के दिखने का मतलब किसी की मौत सुनिश्चित है।

ठीक इसी तरह रेवन यानि की काला कौआ, इसका रिश्ता लंदन के लोगों से काफी पुराना है। समय बीतता गया लेकिन आज भी अगर लंदन के कुख्यात टॉवर पर एक भी काला कौआ बैठा हुआ ना दिखे तो लंदनवासियों की नींद उड़ जाती है। लंदन जैसे अत्याधिक विकसित और मॉडर्न शहर के लोगों का यह मानना है कि जिस दिन रेवन पक्षी लंदन को छोड़कर चले जाएंगे उस दिन लंदन का विनाश हो जाएगा।

Related News