दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। ग्रहों के हिसाब से व्यक्ति का हर दिन अलग होता है। उसी के आधार पर हम आपका 30 जनवरी 2021 का राशिफल लेकर आए हैं।

मेष राशि: आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आमदनी भी बढ़ेगी और खर्चों में कमी आएगी। सुख सुविधा में दिन बिताएंगे अपने प्रिय साथी के साथ वक्त बिताने का अच्छा अवसर मिलेगा। परिवार में माता का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है लेकिन उनके स्वभाव में उग्रता देखने को मिलेगी। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी कार्य क्षेत्र में आप अभी पूरी तरह से रमे नही हैं इसलिए आपको सोच समझकर काम करना होगा।


वृषभ राशि: समय के साथ स्वयं को भी बदलें। अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। भूमि संबंधित विवाद के चलते चिंता रहेगी। कार्यक्षेत्र में भी आप अच्छा प्रभाव दिखाएंगे लेकिन पारिवारिक जीवन में समस्याएं आएंगी और आपके माता-पिता का स्वास्थ्य भी कमजोर है सकता है। कुछ लोग आप की प्रॉपर्टी पर नजर गड़ाए हुए हैं, उन से सतर्क रहें।

मिथुन राशिः आज का दिन अच्छा रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। कारोबार में भी सफलता मिलेगी। धन का आगमन होगा। नए कार्य करने में फायदा होगा। किसी मामले को लेकर परिवार का माहौल गरम हो सकता है। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। किसी मामले को लेकर किसी की आलोचना ना करें।

कर्क राशि: आपके लिए आज का दिन अर्थ के मामले में काफी बेहतर रहेगा क्योंकि आप को अप्रत्याशित धन लाभ होने के योग बन सकते हैं। ससुराल पक्ष से भी कोई अच्छी सूचना मिलेगी जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा अपने गुस्से पर नियंत्रण रखेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी कार्यक्षेत्र में अपनी स्थिति आपके फेवर में रहेंगी और छोटे भाई बहनों से सुख मिलेगा। दांपत्य जीवन में आज का दिन अनुकूल रहने वाला है और प्रेम जीवन में आपका प्रिय आपसे अपने प्रेम का इजहार करेगा।

सिंह राशि: आज आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिलेंगे। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। घर पर छोटी-सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। बिजनेस में सब कुछ सामान्य रूप से बना रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन बढ़िया है। आप कुछ नयी उमंगों के साथ अपना कोई खास काम शुरू कर सकते हैं।आज का दिन आपके लिये बेहद लाभदायक रहेगा। आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी। मंदिर में चने की दाल दान करें, काम में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि: आपके लिए आज का दिन थोड़ा सा कमजोर कहा जा सकता है क्योंकि जहां आप मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहेंगे वही आपके खर्चे भी अधिक होंगे और आमदनी उसके अनुपात में थोड़ी कम हो सकती है हालांकि जैसे जैसे दिन आगे बढ़ेगा आप की स्थिति सुधारने लगेगी स्वास्थ्य के प्रति नजरअंदाज ना रहें और अपने पैरों तथा आंखों की विशेष देखभाल रखें प्रॉपर्टी के मामले में लाभ मिलेगा कार्य में स्थिति पूरी तरह से आप की ओर झुकी रहेंगी दांपत्य जीवन की बात हो या आपकी लव लाइफ की, दोनों ही आज बेहतर रहेंगे।

तुला राशि: कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। अपने कर्मचारियों के कारण परेशान होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों में धन लगेगा। आज अपने कार्य में सफलता मिलेगी। उन्हें वाणी में संयम और खर्च में नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। नई चीजों को न लें।

वृश्चिक राशि : आज आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिलेगा। ऑफिस का काम समय पर पूरा हो जायेगा। किसी दोस्त की मदद से आपके कुछ निजी काम भी पूरे होने की संभावना है। आपको आर्थिक रूप से लाभ की प्राप्ति होगी। विद्या के क्षेत्र में आप आगे रहेंगे। भाई-बहनों के साथ रिश्तें बेहतर बने रहेंगे। विष्णु जी को पीले फूल चढ़ाएं, दाम्पत्य संबंध मजबूत होंगे।

धनु राशि: आपके लिए आज का दिन काफी बेहतर रहेगा भाग्य का पूरा साथ मिलेगा कार्य में सफलता मिलेगी अचानक से या गुप्त तरीकों से धन आने की संभावना रहेगी हालांकि स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है भोजन अच्छे से करें ताकि स्वास्थ्य बेहतर रह सके प्रियतम के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे और दांपत्य जीवन में आपका जीवन साथी कार्यक्षेत्र में आपकी कोई बड़ी सहायता कर सकता है पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा और माता का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि: अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान आप का ही है। सुख-सुविधा की वस्तुओं और धन खर्च होगा। आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। अपने वाक चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे है। कारोबारियों के लिए समय अनुकूल है। नए कार्य का शुभारंभ करना अच्छा होगा। न्यायालय संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि: आज आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, जिससे आपको आनंद की अनुभूति होगी। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आप किसी पारिवारिक विषय पर उनसे बातचीत भी कर सकते हैं। आज आप बच्चों को कहीं घूमाने ले जायेंगे। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे। जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरी करेंगे। आपका जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेगा। लाल घुंघची के 11 दानें अपने तिजोरी में रखें, धन में वृद्धि होगी।

मीन राशि: आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर है अपने ही कारों में विलंब होगा कुछ सीखो कुछ ऐसा कड़वा ना बोले जिससे उनका मन दुखी और आपके अपने ही आपके शत्रु जैसा व्यवहार करें थोड़ा संभल कर रहें भाग्य की कमजोरी है कि हर काम को सफल बनाने के लिए को अधिक मेहनत करनी होगी लव लाइफ के लिए दिन कमजोर है स्वास्थ्य भी थोड़ा कमजोर रहेगा कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर मन उखड़ सकता है।

Related News