आज के फैशन के दौर में लड़के किसी भी मायने से लड़कियों से पीछे नहीं है। लड़के अपने हेयरस्टाइल से लेकर बियर्ड तक के साथ अलग अलग तरह के ट्रेंड्स को आजमाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जो आपके लिए काफी जरूरी साबित हो सकती है।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप किसी लड़के की मूछों के आधार पर उसके स्वभाव को जान सकते हैं। तो आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।

1. राजसी मूंछें - जिन लड़कों या पुरुषों की मूछें नोकदार, ऊपर की ओर उठी हुई, लंबी होती है तो ऐसी मूछों को राजसी मूछें कहा जाता है। ऐसी मूछें रखने वाले व्यक्ति साहसी, वीर तथा निडर होते हैं। ये हमेशा क्रोध में दिखाई देते हैं और क्रोध आने पर आक्रामक भी हो जाते हैं।

2. झुकी हुईं मूंछें- जिन पुरुषों की मूछें किनारे से झुकी हुई रहती हैं ऐसे व्यक्ति में अवसरवादिता, विवेक, सहनशीलता के साथ भीरुता भी रहती है।

3. राजपूती मूंछें- ऐसी मूछों को सामान्यत लवार कट मूंछें भी कहा जाता है। ऐसे लोग बाहरी दिखावा, परंतु भीतरी खोखलेपन वाले और अपनी संस्कृति से मोह रखने वाले होते हैं।

4. तितली मूंछें- नाक के ठीक नीचे व ऊपरी होंठ के मध्य में केशों का गुच्छा होना और दूर से देखने पर जो मूछें तितली जैसी दिखाईदे ऐसे व्यक्ति बुद्धि वाक् चातुर्य, सूझ-बूझ वाले होते हैं। साथ ही उनमे भीरूता और चापलूसी भी होती है।

5. कटी मूंछें- यदि मूछों के केश थोड़े कटे हुए हों तो ये सिद्धांत, आदर्श, त्याग व साहित्य प्रेम को दर्शाती हैं। ऐसे व्यक्ति दाढ़ी-मूंछ नहीं रखते तथा नियमित रूप से शेव करते हैं, वे समय के पाबंद, मुंहफट व दिखावा पसंद नहीं करते हैं।

Related News