जींस का फैशन एक ऐसा फैशन है जो कभी नहीं जाता और यह एवरग्रीन है। हालाकिं साल दर साल इसमें बदलाव देखने को जरूर मिलते हैं लेकिन फिर भी यह फैशन आज भी बरक़रार है। आज हम आपको जींस के फैशन के बारे में बताने जा रहे हैं कि 1960 से लेकर अब तक जींस में क्या बदलाव हुए हैं।

1960 का फैशन ट्रेंड- फ्लेयर्ड बॉटम पैंट
जीनत अमन की फ्लेयर्ड बॉटम पैंट 1960 में सबसे ज्यादा पॉपुलर थी। सभी लड़कियां भी इस स्टाइल को फॉलो करती थी और इस तरह की पैंट्स उस समय काफी अधिक लोकप्रिय थी। सोनाक्षी का जंपसूट उसी से इंस्पायर लगता है।

1970 का फैशन ट्रेंड- बेलबॉटम पैंट
1970 में नीतू सिंह, स्मिता परवीन बॉबी, आदि इस तरह के पैंट्स में नजर आती थी। उस समय बेलबॉटम पैंट्स का फैशन छाया हुआ था। कॉलेज की लड़कियों को भी यह स्टाइल बेहद पसंद था। दीपिका ने भी एक फिल्म फेस्टिवल के दौरान बेलबॉटम पैंट्स को पहना था।

1980 का फैशन ट्रेंड- बैगी और पैचवर्क जींस और पैंट्स
1980 के दशक में जूही चांवला से लेकर श्रीदेवी ने जींस के साथ कई एक्सपेरीमेंट किए जिन्हे सभी ने बेहद पसंद भी किया। इस समय पैचवर्क जींस वर्क भी काफी पॉपुलर रहा।

1990 का फैशन ट्रेंड- सिंपल स्ट्रेट पैंट्स
1990 में स्ट्रेट पैंट्स लोकप्रिय हुई और काजोल कई बार इन पैंट्स में नजर आई। उस समय मार्केट में इसी तरह की पैंट्स छाई हुई थी। आपका इस बारे में क्या कहना है?

2000 का फैशन ट्रेंड- सुपर लो वेस्ट पैंट
2000 में शैफाली जरीवाला ने कांटा लगा सॉन्ग में लो वेस्ट पैंट पहनी थी। इस गाने को सभी ने बेहद पसंद किया था इसके अलावा इस पैंट को भी सभी ने काफी पसंद किया। लड़कियों की यह पसंद बन गई और सभी लड़कियां इस तरह की पैंट्स ट्राई करने लगी।

2011 का फैशन ट्रेंड- स्किनी पैंट्स
2011 में स्किनी पैंट्स काफी पॉपुलर रही। इस समय कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा आदि स्किनी पैंट्स में नजर आई।

2017 का फैशन ट्रेंड- टूक-कट-आउट जींस
2017 में नए डिजाइनर थिवुत के फैशन शो में ये पैंट्स देखने को मिली और सोशल मीडिया पर भी इन्हे जम कर शेयर किया गया। हालाकिं इसका कोई खास क्रेज देखने को नहीं मिला।

2018-19 का फैशन ट्रेंड- एक्स्ट्रा रिप्ड डेनिम जींस
रिप्ड जींस काफी पॉपुलर हैं लेकिन 2018-19 में एक्स्ट्रा रिप्ड डेनिम जींस क्रेज में है। बॉलीवुड सेलेब्स के साथ युथ में भी इनका क्रेज देखने को मिल रहा है।

Related News