दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। ग्रहों के हिसाब से व्यक्ति का हर दिन अलग होता है। उसी के आधार पर हम आपका 19 मार्च 2021 का राशिफल लेकर आए हैं।

मेष राशि: किसी दिक्कत के कारण आपके में कुछ चिड़चिड़ापन रहेगा। अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए आप जानकार से सहायता लें। सेहत संबंधी समस्या हो सकती है। अनावश्यक खर्च न करें। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आप किसी जिम्मेदरी के पूरा नहीं हो पाने के कारण चिंतित रहेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।

वृष राशि: वृषभ राशि वाले लोगों को आज अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखना होगा। जोखिम उठाने का साहस मत कीजिए। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें। भूलकर भी आप किसी के काम में हस्तक्षेप ना करें अन्यथा वाद-विवाद बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। किसी करीबी रिश्तेदार या दोस्त से गिफ्ट मिलने की संभावना है। संतान की तरफ से चिंता खत्म होगी। अप्रत्याशित खर्चें होंगे, जिसके कारण तनाव बढ़ सकता है। दूसरों के वाद-विवाद में ना पड़े।

मिथुन राशि: आज आपके रूके हुए काम पूरे हो सकते है। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में आज सभी काम बहुत आसानी से पूरे हो सकते हैं। आप कुछ संवेदनशील और भावुक भी हो सकते हैं। आज किसी काम में आपको दोस्तों का सहयोग मिल सकता है। शाम तक आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार वालों के साथ घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं। मंदिर में फल दान करें, रिश्ते मजबूत होंगे।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले लोगों का आज मन धर्म के कामों में अधिक लगेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। निवेश संबंधित कामों में शुभ फल की प्राप्ति होगी। कामकाज की योजनाओं में कुछ बदलाव हो सकता है, जिसका आपको बेहतरीन फल मिलेगा। किस्मत पूरा साथ देगी। पति-पत्नी के बीच अच्छे संबंध रहेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। भविष्य के लिए धन संचय करने में आप सफल रहेंगे।

सिंह राशि: अपने स्वास्थ्य के प्रति बेहद सतर्क रहें। विदेश यात्रा के लिए यह समय बहुत अनुकूल नहीं है। यदि लंबे समय से ऋण के लिए परेशान हैं तो जल्द ही वह आपको मिल सकता है। संतान से विशेष कर पुत्र के कारण कुछ मानसिक परेशानी पैदा हो सकती है। आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। बीते कुछ दिनों से आप परेशानियों से जूझ रहें, यह कुछ दिन और चल सकता है।मित्रों से मुलाकात होगी।

कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए अच्चा रहेगा। अधिक खर्च न करके बचत पर ध्यान दें। आप में आत्मविश्वास पैदा होगा। आपकी जिम्मेदारी पूरी हो रही है, इससे आपको मानसिक संतोष मिलेगा। कुंवारों की शादी तय हो सकती है। कामकाज अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। दिनचर्या में बदलाव ला पाएंगे।

तुला राशि: तुला राशि वाले लोगों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। रोजगार में वृद्धि होगी। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आपको बेहतरीन फायदा मिलेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी, इसलिए आमदनी के अनुसार खर्च पर लगाम रखें।

वृश्चिक राशि: व्यापार में तथा आय में वृद्धि होगी. मित्रों से लाभ होगा। मित्र आपके पक्ष में खड़े रहकर आपकी मदद करते नजर आएंगे। छोटे भाई-बहनों और दोस्तों पर आप पैसा खर्च कर सकते हैं। भाग्य आपके साथ है और सफलता आपके कदम चूमेगी। नौकरी में उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि से आपके लिए पदोन्नति भी संभव है। निर्धारित कार्यों को पूर्ण कर सकेंगे। मित्रों से मुलाकात का प्रसंग बन सकता है।

धनु राशि: धनु राशि वाले लोगों का आज का दिन अच्छा व्यतीत होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी और सहकर्मी आपकी पूरी मदद करेंगे। परिवार के लोगों के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। किसी जरूरी काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है। गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। आपके प्रयासों से कुछ अधूरे काम पूरे हो सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

मकर राशि: आज कोई महत्वपूर्ण काम कर सकते हैं। जो आपको बड़ा फायदा देने वाला रहेगा। किसी पुराने काम को निपटाने के बाद आपको फायदा मिलेगा। जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए दिन अच्छा रहेगा।मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए।

कुंभ राशि: आज आपके दिन की शुरुआत शानदार रहेगी। आपका अपने साथीर के साथ खूब हंसी-मजाक का माहौल रहेगा। आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं और सामाजिक कामों में हिस्सा लेते हैं। आज आपके समाजसेवा से जुड़े कार्यों की सभी प्रशंसा करेंगे। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। नया प्लान बना सकते हैं। घूमने जाएंगे। जीवनसाथी को उपहार देंगे।

मीन राशि: मीन राशि वाले लोग अपने पुराने मित्रों से मिलकर काफी खुश रहेंगे। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बच्चों की तरफ से चिंता खत्म होगी। लाभदायक योजनाएं हाथ लग सकती हैं। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। अनुभवी लोगों से संपर्क बन सकते हैं। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलेगी।

Related News